फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   track was interrupted for two and a half hours due to signal failure in jalaun

जालौन: सिग्नल फेल होने से ढाई घंटे बाधित रहा झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक

Mon, 10 Feb 2020 08:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Feb 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
track was interrupted for two and a half hours due to signal failure in jalaun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
जालौन जिले के उरई में झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के पिरौना रेलवे स्टेशन पर सिग्नल फेल होने के कारण अप और डाउन रेलवे ट्रैक ढाई घंटे से अधिक तक बाधित रहा। सूचना पर पहुंची सिग्नल विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद सिग्नल ठीक किए, तब यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन


इसके चलते गोरखपुर से चलकर मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस 12541 पिरौना स्टेशन के होम सिग्नल पर डेढ़ घंटे से अधिक तक खड़ी रही। सोमवार सुबह 8 बजकर आठ मिनट पर जैसे ही पिरौना स्टेशन से झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस नंबर 11109 क्रॉस हुई और ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर अजीत कुमार ने सिग्नल क्लियर करना चाहा तो सिग्नल फेल हो गए।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम और सिग्नल विभाग को दी। सिग्नल फेल होने के कारण संतकबीरनगर एक्सप्रेस सिग्नल न मिलने पर होम सिग्नल पर खड़ी हो गई। जबकि दूसरे ट्रैक से कानपुर की ओर जाने वाली मालगाड़ी भी खड़ी रही।

सिग्नल विभाग के एडीएसटी जीके गौड़ विभागीय कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सिग्नल ठीक किए। सिग्नल 10.40 बजे ठीक हो पाए। तब ट्रैक बहाल हुआ। इसके चलते संत कबीरनगर एक्सप्रेस व मालगाड़ी डेढ़ घंटे तक खड़ी। जबकि झांसी से कानपुर जाने वाली पैसेंजर नंबर 51803 को एरच रोड स्टेशन पर रोका गाय। बाद में उन्होंने मैनुअल सिग्नल देकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed