{"_id":"5d629d838ebc3e015e1b4883","slug":"tourist-bus-accident-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नेपाली पर्यटकों की बस खंती में गिरी, टक्कर से बिजली का खंभा भी टूटा, बाल-बाल बचे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नेपाली पर्यटकों की बस खंती में गिरी, टक्कर से बिजली का खंभा भी टूटा, बाल-बाल बचे पर्यटक
Sun, 25 Aug 2019 08:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 25 Aug 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
नेपाली पर्यटकों से भरी बस खंती में जा गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा में नेपाल से चित्रकूट होकर आगरा जा रहे पर्यटकों की बस असंतुलित होकर बिजली का खंभा तोड़ते हुए खंती में गिर गई। इसमें सवार 35 पर्यटक बाल-बाल बचे। घटना बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे में रविवार को तड़के 4 बजे की है।
करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद बस निकाली गई। इसी बस से पर्यटक आगरा रवाना हुए। चिल्ला थाना क्षेत्र के तारा गांव के नजदीक पर्यटकों से भरी बस असंतुलित होकर हाईटेंशन लाइन का खंभा तोड़ते हुए सड़क किनारे पानी भरे खंती में जा गिरी।
टक्कर से बिजली का खंभा टूटा गया, गनीमत रही कि बस करंट की चपेट में नहीं आई। इससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हादसे के बाद पर्यटकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
पर्यटकों के मुताबिक चालक को झपकी आ जाने से बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। क्रेन से बस निकाली गई। लगभग 8 घंटे बाद सभी पर्यटक दुर्घटनाग्रस्त बस से ही गंतव्य स्थल के लिए रवाना हुए।
उधर, हाईटेंशन लाइन टूटकर बीच सड़क पर गिरने से लगभग एक घंटे तक जाम की नौबत रही। थाना पुलिस की सूचना पर आपूर्ति बंद होने के बाद आवागमन बहाल हुआ। देर शाम तक बिजली कर्मी खंभा और तार की मरम्मत में जुटे रहे।