कानपुर में वीआईपी रोड पर रविवार दोपहर तंबाकू कारोबारी के बेटे ने अपनी लैंबोर्गिनी कार से फर्राटा भरते समय ऑटो, बुलेट में टक्कर मार दी। इसके बाद खुद भी बेकाबू होकर कार फुटपाथ पर चढ़ गई। कार की चपेट में आने से वाहन सवारों समेत चार लोग घायल हो गए।
लोगों ने कार को घेर लिया तभी लैंबोर्गिनी के पीछे चल रही कार से आए बाउंसरों ने लोगों को धक्कामुक्की कर हटाया। कार का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकालने के बाद निजी अस्पताल भेजा। चालक को दौरा आने के कारण हादसा होने का दावा किया जा रहा है।
आर्यनगर निवासी केके मिश्रा तंबाकू के बड़े कारोबारी हैं। उनके बेटे शिवम रविवार दोपहर अपनी लैंबोर्गिनी कार से ग्रीन पार्क की ओर जा रहे थे। अचानक रिंग वाले चौराहे के पास कार बेकाबू हो गई। सड़क किनारे खड़ी ऑटो, बुलेट में टक्कर मारने के बाद फुटपाथ पर चढ़ गई।
2 of 10
कानपुर में सड़क हादसे के बाद लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फुटपाथ पर खड़े होकर दोस्त का इंतजार कर रहे चमनगंज निवासी तौफीक अहमद के पैर में चोट आई है। वहीं, बुलेट सवार खलासी लाइन निवासी विशाल त्रिपाठी और सोनू त्रिपाठी जख्मी हो गए। हादसे के बाद लक्जरी कार और घायलों को देखने वालों की भीड़ जुट गई।
3 of 10
कानपुर में सड़क हादसे के बाद लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्षेत्रीय लोगों ने कार को घेर लिया। तभी लैंबोर्गिनी कार सवार के सुरक्षाकर्मियों ने चालक को कार से बाहर निकालने की कोशिश की तो लोगों ने विरोध किया और पुलिस को सूचना दी। इस बीच सुरक्षा कर्मियों ने ईंट से कार का शीशा तोड़कर चालक को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। लोग कार की फोटो और वीडियो बना रहे थे।
4 of 10
कानपुर में सड़क हादसे के बाद लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ सुरक्षा कर्मियों ने कार मालिक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट तोड़ने की कोशिश की। वहीं, सूचना पर पहुंची ग्वालटोली पुलिस घायल तौफीक को उर्सला भेजा और लक्जरी कार को ग्वालटोली थाने ले गई।
5 of 10
कानपुर में लैंबोर्गिनी कार से मारी टक्कर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने डलवाया कार पर कवर
थाने में खड़ी करोड़ों की कीमत की कार को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी। इस पर पुलिस ने कार पर कवर डलवा दिया। इसके बावजूद लोग गाड़ी को देखने के लिए जमे रहे। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।