फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tier One hundred questions will

टीयर वन में होंगे सौ प्रश्न

Tue, 09 Aug 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 09 Aug 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Tier One hundred questions will
उत्तर पुस्तिका जल्दी जमा करने से भड़के छात्र - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) की कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल आॅनलाइन एग्जामिनेशन (सीजीएल) 2016 के पैटर्न में बदलाव हुए हैं। बदले पैटर्न के मुताबिक अब टीयर -1 में दो सौ प्रश्नों के बजाय सौ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र दौ सौ अंकों का होगा। प्रत्येक सही जवाब पर दो अंक दिए जाएंगे। गलत उत्तर पर .50 अंक काटे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 75 मिनट दिए जाएंगे। परीक्षा 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच होगी। इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइट पर दस अगस्त को ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सीजीएल की आॅनलाइन तैयारी
कमीशन ने सीजीएल की आॅनलाइन तैयारी करवाने के लिए वेबसाइट का लिंक जारी कर दिया है। कैंडीडेट ssc.nic.in पर लॉग ऑन कर एग्जाम की आॅनलाइन प्रैक्टिस कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ फीड करना होगा।
विज्ञापन


टीयर-2 में होंगे चार प्रश्न पत्र
सीजीएल टीयर-2 में चार प्रश्न पत्र होंगे। पहला प्रश्न पत्र क्वांटिटेटिव एबिलिटी होगा। इसमें दो सौ अंकों के सौ प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा प्रश्न पत्र इंग्लिश लैंग्वेज एंड कांप्रिहेंशन का होगा। इसमें दो सौ प्रश्न दो सौ अंकों के होंगे। तीसरा प्रश्न पत्र दो सौ अंकों का स्टेटिस्टिक का होगा। इसमें सौ प्रश्न पूछे जाएंगे। चौथा और आखिरी पेपर फाइनेंस एंड एकाउंटिंग का होगा। इसमें भी सौ प्रश्न दौ सौ अंकों के होंगे। प्रश्न पत्र तीन और चार ऑप्शनल होगा। इसमें विभाग की च्वाइस के अनुसार पेपर देने होंगे जबकि पहला और दूसरा अनिवार्य पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed