फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three trains cancelled and 15 will run from changed routes, four trains changed in time, know what is the reas

Train Cancelled: तीन ट्रेनें निरस्त...15 बदले रूट से चलेंगी, चार ट्रेनों के समय में बदलाव, जानिए क्या है वजह

Wed, 21 Jun 2023 11:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Jun 2023 11:30 AM IST
सार

Kanpur News: रेलवे ने अब फिर से कई ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया है। ये फैसला नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते लिया गया है। इसके तहत तीन ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। वहीं,15 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, जबकि चार ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया।

विज्ञापन
Three trains cancelled and 15 will run from changed routes, four trains changed in time, know what is the reas
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के औंरिहार स्टेशन यार्ड में रिमॉडलिंग और औंरिहार-भटनी सेक्शन में दोहरीकरण कार्य के लिए किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे ने तीन ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। 15 ट्रेनों के मार्ग में और चार ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

ट्रेन संख्या 12538/12537 (प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग) प्रारंभिक स्टेशन से 26 जून को, ट्रेन संख्या 22434 (आनंद विहार-गाजीपुर सिटी) प्रारंभिक स्टेशन से 23 जून को और गाड़ी संख्या 22433 (गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल) प्रारंभिक स्टेशन से 24 जून को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

ये ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
ट्रेन संख्या 15018 (गोरखपुर -लोकमान्य तिलक) प्रारंभिक स्टेशन से 22 जून को अपने निश्चित मार्ग मऊ -वाराणसी-जंघई के बजाय मऊ, शाहगंज, जौनपुर, जंघई के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 15017 (लोकमान्य तिलक-गोरखपुर) प्रारंभिक स्टेशन से 21 जून से 25 जून को परिवर्तित मार्ग जंघई-जौनपुर-शाहगंज मऊ के रास्ते चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवर्तित मार्ग की बजाए निर्धारित मार्ग से चलेंगी
ट्रेन संख्या 14005 (सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल) प्रारंभिक स्टेशन से 22 जून को परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-औंरिहार की बजाय अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी। ट्रेन संख्या 19489 (अहमदाबाद-गोरखपुर) प्रारंभिक स्टेशन से 21 से 25 जून तक परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलेगी।

इन ट्रेनों में भी हुआ है बदलाव
ट्रेन संख्या 18201 (दुर्ग-नौतनवा) प्रारंभिक स्टेशन से 21 जून और 23 को परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-सुलतानपुर-अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 15232 (गोंडिया-बरौनी) प्रारंभिक स्टेशन से 21 जून से 24 जून तक परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी-शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते चलेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेगी ये ट्रेन
ट्रेन संख्या 15231 (बरौनी-गोंदिया) प्रारंभिक स्टेशन से 25 को परिवर्तित मार्ग वाया फेफना-मऊ-शाहगंज-वाराणसी के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 04056 (आनंद विहार टर्मिनल-बलिया) प्रारंभिक स्टेशन से परिवर्तित मार्ग वाया जफराबाद-जौनपुर-शाहगंज-मऊ-फेफना-बलिया के रास्ते चलेगी।

इन ट्रेनों में रास्ता भी बदला
ट्रेन संख्या 04055 (बलिया-आनंद विहार टर्मिनल) प्रारंभिक स्टेशन से 22 जून को परिवर्तित मार्ग वाया बलिया-फेफना-मऊ- शाहगंज-जौनपुर-जफराबाद के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 12562 (नई दिल्ली -जयनगर) प्रारंभिक स्टेशन से 22 जून को परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलेगी।

ट्रेन संख्या 11061 (लोकमान्य तिलक-जयनगर) प्रारंभिक स्टेशन से 22 जून को वाराणसी-पं. दीनदयाल उपाध्याय-पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 15159 (छपरा-दुर्ग) प्रारंभिक स्टेशन से 23, 24 और 26 जून को अपने मऊ-शाहगंज-जौनपुर–जंघई के रास्ते चलेगी।

ट्रेन संख्या 19305 (डॉ. अंबेडकरनगर -कामाख्या) प्रारंभिक स्टेशन से 22 जून को वाराणसी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 15160 (दुर्ग-छपरा) प्रारंभिक स्टेशन से 24 को जंघई-जौनपुर-शाहगंज-मऊ-इंदारा-फेफना-छपरा के रास्ते चलेगी।

इन ट्रेनों के समय में बदलाव
ट्रेन संख्या 01028 (गोरखपुर– दादर टर्मिनल) प्रारंभिक स्टेशन गोरखपुर से 22 जून को निर्धारित समय से 90 मिनट देरी से चलेगी। ट्रेन संख्या 14005 (सीतामढ़ी -आनंद विहार टर्मिनल) प्रारंभिक स्टेशन सीतामढ़ी से 23 जून को 90 मिनट, ट्रेन संख्या 20942 (गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनल) प्रारंभिक स्टेशन गाजीपुर सिटी से 25 जून को 180 मिनट देरी से चलेगी। ट्रेन संख्या 01026 (बलिया-दादर) प्रारंभिक स्टेशन बलिया से 25 जून को 240 मिनट देरी से चलेगी। ट्रेन संख्या 11061 (लोकमान्यतिलक-जयनगर) प्रारंभिक स्टेशन से 21 जून को 60 मिनट देरी से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed