{"_id":"57f381164f1c1b0934270357","slug":"three-teens-river-immersed-two-secure-a-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली नदी में डूबे तीन बच्चे, दो सुरक्षित एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली नदी में डूबे तीन बच्चे, दो सुरक्षित एक लापता
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 04 Oct 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
पानी में डूबे विनेश को तलाशते गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज में काली नदी में नहाने गए तीन बच्चों के डूबने की खबर मिली हालांकि तीन में से दो को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया जबकि एक बच्चा पानी में डूब गया। गोताखोर उसकी भी तलाश में जुटे हैं। बच्चे के बचने के आसार कम हैं।
कन्नौज के गुगरापुर क्षेत्र में काली नदी के घाट पर सुबह आठ बजे तीनों बच्चे नहाने पहुंचे। अचानक तीनों बच्चों के डूबने से घाट पर शोर मच गया। शोर और अफरातफरी मचते ही स्थानीय लोग जमा हो गए। डूब रहे दो बच्चों कश्मीर (11) और नरवीर (11) को स्थानीय लोगों ने जिंदा बचा लिया जबकि विनेश(8) पानी में डूब गया।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से तीसरे बच्चे की तलाश की लेकिन अभी तक विनेश का पता नहीं चला।