{"_id":"6116cfef8ebc3ee08c225b1d","slug":"three-teenagers-died-due-to-drowning-in-the-pond-akbarpur-news-knp646124426","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत
विज्ञापन
कानपुर देहात। नागपंचमी के दिन गुड़िया पीटने के बाद सिकंदरा व सरवनखेड़ा में तालाब में नहाने गए तीन किशोर पानी में डूब गए। जानकारी पर ग्रामीणों ने तीनों को तालाब से बाहर निकाला। इस दौरान तीनों किशोरों की मौत से परिवारीजन बिलखने लगे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिकंदरा में करीम नगर डेरा के नरेश सिंह का बेटा मंगल (13) व कैलाश का पुत्र महेश (15) शुक्रवार को बकरी चराने गए थे। इस दौरान नागपंचमी के त्योहार के चलते अन्य बच्चों के साथ मिलकर गुड़िया पीटने लगे। इसके बाद तालाब में नहाने के दौरान दोनों किशोर अधिक गहराई के चलते पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तालाब में दोनों की तलाश शुरू की।
काफी खोज के बाद दोनों किशोरों के शव पानी से बाहर निकाले जा सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। बेटे की मौत पर मंगल की मां शकुंतला देवी उसके शव से लिपट कर बिलखती रही।
विज्ञापन
मृतक महेश की मां कुंतला देवी को मोहल्ले की महिलाएं सांत्वना देती रहीं। वहीं दो किशोरों की मौत से गांव में मातम छा गया। हर किसी ने घटना पर दुख जताया। एसडीएम रमेश चंद्र यादव ने बताया कि दोनों परिवारों को नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
उधर सरवनखेड़ा में गजनेर थाना क्षेत्र के भैथाना गांव में गुड़िया पीटने के बाद तालाब में नहाने के दौरान उमेश उर्फ बबलू का बेटा सोनू (13) डूब गया। उमेश सरवनखेड़ा पीएचसी में सफाई कर्मी है। घटना की जानकारी पर वह घर पहुंचा।
इस बीच गांव के धर्मपाल पासवान ने सोनू को तालाब से निकाल लिया। किशोर को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर मांडवी शुक्ला ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां गुड़िया का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक गंगा सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
रजबहा में डूबा बालक, सीएचसी में डॉक्टर के न मिलने पर हंगामा
संदलपुर। साथियों के साथ गुड़िया पीटने गया बालक शुक्रवार को रजबहे में डूब गया। जानकारी पर परिजनों ने बालक की तलाश कर उसे रजबहा से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे पर वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। इस पर लोगों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से की। कुछ देर बाद पहुंचे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना मंगलपुर के फरीदापुर निवासी भगवान दीन ने बताया कि उनका बेटा राज (8) मोहल्ले के बच्चों के साथ गांव से आधा किलोमीटर दूर स्थित रजबहे के किनारे गुड़िया पीटने गया था। इसी दौरान वह रजबहे में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद बच्चे को बेहोशी की हालत में रजबहे से निकाला गया। बाद में उपचार के लिए हवासपुर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर न मिलने पर परिजनों ने कुछ देर इंतजार किया।
इसके बाद हंगामा शुरू कर दिया। इसकी शिकायत गांव के लोगों ने डीएम से की। इसी दौरान डॉ. केदारनाथ अस्पताल पहुंचे। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं डॉ. केदारनाथ ने बताया कि वह अस्पताल में ही मौजूद थे। बालक के परिवारीजनों ने एंबुलेंस न मिलने पर हंगामा कर डीएम से शिकायत की है।