फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three smugglers arrested with charas worth one crore, the consignment was smuggled from Nepal

Kanpur Crime: एक करोड़ की चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से तस्करी कर लाई गई थी खेप

Thu, 09 Feb 2023 07:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Feb 2023 07:11 PM IST
सार

एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर तीन अंतर्राष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक करोड़ कीमत की चरस बरामद हुई है, जो नेपाल से तस्करी कर शहर लाई गई थी।

विज्ञापन
Three smugglers arrested with charas worth one crore, the consignment was smuggled from Nepal
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में एफटीएफ और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतर्राष्ट्रीय चरस तस्कर गैंग के तीन सदस्यों को 16.5 किग्रा चरस संग ग्रीन पार्क स्टेडियम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन

बरामद चरस की बाजारी मूल्य एक करोड़ रुपये आंकी गई है। डीसीपी पूर्वी शिवा जी शुक्ला ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मुखबिर के जरिए पता चला कि बुधवार को मादक पदार्थ की एक खेप कार से कानपुर देहात को शहर में सप्लाई करने के लिए नेपाल से कानपुर लाया जा रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर हरकत में आई एसटीएफ की कानपुर यूनिट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्रीन पार्क स्टेडियम के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका लिया। तलाशी के दौरान कार में लगे साउंड स्पीकर से 16.5 किग्रा चरस बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के पास पुलिस ने ये बरामद किया
पूछताछ में तस्करों की पहचान कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी अमित कुमार, शिवम कश्यप और सूरज कुमार के रूप में हुई। आरोपियों के पास से चरस के अलावा  तीन मोबाइल, रुपये, तस्करी में प्रयुक्त कार, आधार व पेन कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज किया है।

शहर और कानपुर देहात में होनी थी सप्लाई
पूछताछ में तस्करों ने बताया कि कानपुर देहात के सिठउपुरवा निवासी रामबीर उर्फ बउआ ने नेपाल से चरस की  खेप मंगवाई थी। नेपाल का रहने वाला अमन पहाड़ी नाम का शख्स उन्हें झकरकटी बस स्टैंड पर देता है।

इसके बाद वह चरस की खेप कार के साउंड स्पीकर में रखकर रामबीर को सप्लाई देते हैं। इसकी एवज में उन्हें रुपये मिलते हैं। रामवीर चरस को शहर और कानपुर देहात के क्षेत्रों में बेंचता है। ग्रीनपार्क के पास तीनों रामवीर का इंतजार कर रहे थे। तभी पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed