Kanpur Crime: एक करोड़ की चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से तस्करी कर लाई गई थी खेप
एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर तीन अंतर्राष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक करोड़ कीमत की चरस बरामद हुई है, जो नेपाल से तस्करी कर शहर लाई गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में एफटीएफ और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतर्राष्ट्रीय चरस तस्कर गैंग के तीन सदस्यों को 16.5 किग्रा चरस संग ग्रीन पार्क स्टेडियम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बरामद चरस की बाजारी मूल्य एक करोड़ रुपये आंकी गई है। डीसीपी पूर्वी शिवा जी शुक्ला ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मुखबिर के जरिए पता चला कि बुधवार को मादक पदार्थ की एक खेप कार से कानपुर देहात को शहर में सप्लाई करने के लिए नेपाल से कानपुर लाया जा रहा है।
सूचना पर हरकत में आई एसटीएफ की कानपुर यूनिट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्रीन पार्क स्टेडियम के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका लिया। तलाशी के दौरान कार में लगे साउंड स्पीकर से 16.5 किग्रा चरस बरामद हुई।
आरोपियों के पास पुलिस ने ये बरामद किया
पूछताछ में तस्करों की पहचान कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी अमित कुमार, शिवम कश्यप और सूरज कुमार के रूप में हुई। आरोपियों के पास से चरस के अलावा तीन मोबाइल, रुपये, तस्करी में प्रयुक्त कार, आधार व पेन कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज किया है।
शहर और कानपुर देहात में होनी थी सप्लाई
पूछताछ में तस्करों ने बताया कि कानपुर देहात के सिठउपुरवा निवासी रामबीर उर्फ बउआ ने नेपाल से चरस की खेप मंगवाई थी। नेपाल का रहने वाला अमन पहाड़ी नाम का शख्स उन्हें झकरकटी बस स्टैंड पर देता है।
इसके बाद वह चरस की खेप कार के साउंड स्पीकर में रखकर रामबीर को सप्लाई देते हैं। इसकी एवज में उन्हें रुपये मिलते हैं। रामवीर चरस को शहर और कानपुर देहात के क्षेत्रों में बेंचता है। ग्रीनपार्क के पास तीनों रामवीर का इंतजार कर रहे थे। तभी पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया।