फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three Rs rent Increased from Lucknow to Kanpur rodways.

लखनऊ से कानपुर का किराया तीन रु. बढ़ा

Thu, 18 Dec 2014 02:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 18 Dec 2014 02:37 AM IST
विज्ञापन
Three Rs rent Increased from Lucknow to Kanpur rodways.
लखनऊ से कानपुर आने पर अब बस किराया में तीन रुपये ज्यादा लगेंगे। जाम से बचने के लिए की गई नई व्यवस्था के तहत लखनऊ से शहर आने वाली बसें अब गंगा पुल के बजाए गंगा बैराज से होकर आ रही हैं।
विज्ञापन


 इसलिए किराया बढ़ा दिया गया है। हालांकि कानपुर से लखनऊ जाने पर किराया ज्यादा नहीं लगेगा। यह व्यवस्था बुधवार से शुरू हो गई है।
जाजमऊ के समीप पिछले कई साल से ओवरब्रिज निर्माण चल रहा है। जिसकी वजह से वाहनों के आवागमन में दिक्कत आ रही है।

अब अतिक्रमण हो जाने से स्थिति और भी खराब हो गई है। रोज वाहन जाम में फंस रहे हैं। इसलिए डीएम के निर्देश पर लखनऊ से आने वाली बसों को शुक्लागंज चौराहे के आगे से गंगा बैराज की तरफ मोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


इस चक्कर में बसों को दो किलोमीटर ज्यादा चलना पड़ रहा है। इसीलिए लखनऊ से आने वाले यात्रियों को अब 89 रुपये की जगह 91 रुपये देने पड़ रहे हैं।
 
कारें भी होंगी डायवर्ट

जाम से बचने के लिए अभी बसों को ही डायवर्ट किया है। लेकिन यदि स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया तो लखनऊ से होकर आने वाली कारों को भी शुक्लागंज से बैराज की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो लोग जाजमऊ के आसपास जाना चाहते हैं, उन्हें ही गंगा पुल से आने दिया जाएगा। आरटीओ अफसर वीके सोनकिया ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जाजमऊ और शुक्लागंज क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों को तैनात किया गया है।



बसें लखनऊ से वाया गंगा बैराज डायवर्ट होने की वजह से दूरी बढ़ गई है। इसके चलते किराए में बढ़ोत्तरी की गई है। कानपुर से लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त किराया नहीं लगेगा।

राजेश सिंह, एआरएम, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed