फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three people travelling in a car injured after colliding with a roadways bus on the highway

Unnao Accident: हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार तीन लोग घायल

Sat, 28 Sep 2024 02:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Sep 2024 02:38 PM IST
सार

Unnao News: रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आजाद मार्ग के पास की है। कार सवार घायल लखनऊ के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Three people travelling in a car injured after colliding with a roadways bus on the highway
उन्नाव में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-कानपुर हाईवे के आजाद मार्ग चौराहे पर सामने से आ रही कार रायबरेली डिपो की रोडवेज से भिड़ गई। घटना में कार सवार लखनऊ निवासी तीन लोग घायल हो गए। पुलिस तीनों को स्वास्थ्य केंद्र लाई वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने उसमें बैठी सवारियों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया गया है।

विज्ञापन


लखनऊ के थाना काकोरी के गांव मौदहा निवासी कार सवार शाह जी (32) पुत्र अहमद अपने छोटे भाई फैजान (18) और विक्की राजपूत (40) के साथ कार से लखनऊ से कानपुर जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दोपहर करीब 12 बजे बंथर के आजाद मार्ग चौराहे पर कानपुर की ओर से आ रही रायबरेली डिपो के चालक ने बस चौराहे से बदरका की तरफ मोड़ दी। इससे कार उसी में भीड़ गई। घटना में कार सवार शाह जी और विक्की राजपूत गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन

जबकि फैजान को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने दोनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बस में बैठी सवारियों को पुलिस ने दूसरे वाहनों से भेजा। थानाध्यक्ष राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि रोडवेज में कार टकराने से दो लोग घायल हुए हैं एक सही है। हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed