{"_id":"5f15723f642bd36428751d08","slug":"three-people-from-shahjahanpur-died-while-drowning-in-the-ganges","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने गए चार दोस्त डूबे, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने गए चार दोस्त डूबे, तीन की मौत
Mon, 20 Jul 2020 04:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 20 Jul 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले में सोमवती अमावस्या पर शाहजहांपुर से गंगा नहाने आए चार दोस्त सोमवार दोपहर गंगा में डूब गए। गोताखोरों व नाविकों ने युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तीन की मौत हो गई। एक युवक को बचा लिया गया।
सूचना पर मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। जनपद शाहजहांपुर के थाना पुवांया के गांव बिलसिया दौलतपुर निवासी रूम सिंह यादव का 17 वर्षीय पुत्र प्रदीप यादव अपने गांव के ही विशाल यादव (28) पुत्र झंकार सिंह यादव, परमिंदर यादव (18) पुत्र रामप्रकाश व उमेश (26) पुत्र धर्म सिंह के साथ दो बाइकों से सोमवती अमावस्या पर सोमवार को गंगा स्नान करने के लिए पांचाल घाट पहुंचे।
चारो दोस्तों ने बाइकें दुर्वासा ऋषि आश्रम के पास खड़ी कर दीं और कुबेरपुर घाट पर स्नान करने लगे। तभी प्रदीप गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में एक के बाद एक सभी दोस्त डूबने लगे। नाविकों ने गोतोखोरों की मदद से सभी को बचाने का प्रयास किया। गोताखोरों ने उमेश को बचा लिया, लेकिन प्रदीप, विशाल, परमिंदर डूब गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय को मौके पर जाने के आदेश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्य भी पहुंच गए। गोताखोरों ने एक घंटे बाद तीनों दोस्तों के शव निकाल लिए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पांचाल घाट चौकी इंचार्ज जेपी शर्मा ने उमेश से जानकारी करने के बाद परिजनों को सूचना दी। प्रदीप व परमिंदर हाईस्कूल पास करके 11वी में पहुंचे थे। विशाल शाहजहांपुर की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। सभी के पिता खेती करते हैं। सूचना पर तीनों के परिजन शाम को पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
तीन मौतों से परिजनों में मचा कोहराम
तीन दोस्तों की गंगा में डूबने से मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। विशाल दो बहनों के बीच में माता पिता का इकलौता पुत्र था। प्रदीप के परिवार में उसका एक बड़ा भाई कुलदीप व छोटा भाई नितेश, बहन नीतू, शिल्पी, मां कांती देवी और पिता रूम सिंह यादव हैं।
सूचना पर आए चचेरे भाई शिवराज तो प्रदीप कै शव देख आंसू नहीं रोक पा रहे थे। विशाल अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें शालू और राखी के अलावा मां नन्हीं देवी, पिता झंकार सिंह यादव हैं। पुत्र की मौत की जानकारी मिलने पर मां बेहोश होकर गिर पड़ीं।
ममेरे भाई ने बताया कि विशाल पूरे परिवार के साथ ननिहाल में ही रह रहा था। इकलौते पुत्र की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परमिंदर की मौत की जानकारी होने पर मां रामगुनी, पिता राम प्रकाश, भाई धर्मेंद्र, बहन पूनम, पूजा बिलखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पंहुंचे। पिता राम प्रकाश ने बताया कि सुबह आठ बजे पुत्र दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने निकला था। उसकी मां ने पुत्र को चेताया था कि गहरे पानी में मत नहाने जाना और किनारे पर ही स्नान करके आने को कहा था।