फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   three people died in road accident in hardo

यूपी में दर्दनाक हादसा, पिकअप ने पांच दोस्तों को कुचला, तीन की मौत, दो गंभीर

Sun, 10 May 2020 08:44 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 May 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
three people died in road accident in hardo
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर रविवार सुबह दौड़ लगाने निकले पांच दोस्तों के लिए एक पिकअप काल बन गई। ग्राम जफरपुर के निकट सड़क किनारे सुस्ता रहे पांचों दोस्तों को अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया और खंती में पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जफरपुर निवासी शाहरुख (23) पुत्र शाहिद अली, आकाश (18) पुत्र इंद्रपाल, सूरज (18) पुत्र वीरपाल, नसीम (25) पुत्र टुर्रे और अतुल (22) पुत्र श्रवण गहरे दोस्त थे। रविवार सुबह पांचों दोस्त बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर दौड़ लगा रहे थे।
विज्ञापन


थकने पर पांचों युवक बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर ही जफरपुर में सड़क किनारे सुस्ताने बैठ गए। इसी दौरान बिलग्राम की तरफ से कन्नौज जा रही भूसा लदी पिकअप अनियंत्रित हो गई और पांचों को रौंदकर खंती में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की जानकारी यूपी 112 पर दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पांचों को सीएचसी बिलग्राम ले गई, जहां चिकित्सकों ने शाहरुख, आकाश और सूरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल नसीम और अतुल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


एसपी अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। एसपी ने बताया कि मृतक सूरज के पिता वीरपाल की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed