फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three peacock bodies found at farm

खेत में तीन मोर के शव मिलने से हड़कंप

Fri, 06 Jan 2017 12:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 06 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
three peacock bodies found at farm
डेमो
इटावा के बकेवर इलाके के एक गांव के खेत में तीन मोर के शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने फौरन सामाजिक वानिकी कर्मियों इत्तला दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों मोर के शव एकत्रित कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिए। 
विज्ञापन


घटना बकेवर के हर्राजपुर गांव की है। यहां एक सरसों के खेत में तीन मोर के शव मिले हैं। सामाजिक वानिकी कर्मियों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए महेवा पशु चिकित्सालय भेजा है।
विज्ञापन

 
बताया जाता है कि बकेवर कस्बे के समीपवर्ती ग्राम हर्राजपुरा स्थित रामचंद्र शर्मा के सरसों के खेतों में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने तीन मोरों के शवों को देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पहले तो 100 नंबर पर दी। काफी देर बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना सामाजिक वानिकी लखना को दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा

three peacock bodies found at farm
डेमो
वन दरोगा बृजकिशोर यादव, वन रक्षक श्रीराम, केटिल गार्ड बेटन सिंह दोपहर दो बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए महेवा स्थित पशु चिकित्सालय भेजा। इन मोरों की मृत्यु के चार दिन पहले भी लुधियानी स्थित एक खेत में मोर का शव मिला था।  सामाजिक वानिकी के क्षेत्राधिकारी लखना वीके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।

मौत का कारण रिपोर्ट मिलने पर ही पता चल सकेगा। वहीं लोगों ने मोरों के मौत के संबंध में अंदेशा व्यक्त किया है कि गांव के आसपास के लोग आलू सरसों के साथ साथ मटर की भी खेती करते हैं। मटर की फसल को कीटों के साथ साथ पक्षियों से बचाने के लिए जहरीली दवाएं भी रखते हैं। इन फसलों को खाने से भी  मोरों की मौत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed