फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three leopard cubs died in Etawah Safari Park

इटावा सफारी पार्क में तेंदुए के तीनों शावकों की मौत से हैरानी, पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेजा

Tue, 22 Sep 2020 08:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Sep 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Three leopard cubs died in Etawah Safari Park
इटावा सफारी पार्क
इटावा सफारी पार्क में सोमवार की शाम तेंदुए के तीन शावकों की एक साथ मौत हैरानी का सबब बनी हुई है। माना जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शावकों की मौत डायरिया से होने की बात सामने आने के बाद भी सफारी प्रशासन ने विसरा जांच के लिए आईवीआरआई लैब बरेली भेजे हैं।
विज्ञापन


बताते चलें कि बिजनौर से एक सप्ताह पहले तेंदुए के 15 दिन के तीन शावकों को सफारी पार्क में लाया गया था। इन शावकों को मां मादा तेंदुआ ने छोड़ दिया था। मां का दूध न मिलने और बेहद कम समय के होने की वजह से उनकी देखरेख कठिन थी।
विज्ञापन


रविवार को तीनों शावकों की तबीयत खराब हुई। सफारी के डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने कानपुर जू के डायरेक्टर आरके सिंह से भी शावकों को ठीक करने के लिए विचार विमर्श किया। पर सोमवार की शाम तीनों शावकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफारी पार्क के डायरेक्टर वीके सिंह ने बताया कि तीनों शावकों की आंखें तक नहीं खुली थी। मादा तेंदुआ के छोड़ देने पर उन्हें यहां लाया गया था। सफारी के डॉक्टर शावकों की बेहतर देखभाल कर रहे थे लेकिन मां का दूध न मिलने से कमजोर होने पर जब उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्हें बचाया नहीं जा सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डिहाइड्रेशन से मौत होने का कारण सामने आया है। विस्तृत कारण जानने के लिए ही उनके विसरा आईवीआरआई लैब बरेली भेजे गए हैं।

शेरों को कोरोना संक्रमण नहीं
सफारी पार्क में 23 अधिकारी व कर्मचारी कोरोना संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। ऐसे में सफारी के अंदर मौजूद शेरों समेत अन्य जानवरों में इस संक्रमण के फैलने की आशंका को डायरेक्टर वीके सिंह ने खारिज कर दिया।


उन्होंने बताया कि एक तो पूरे विश्व में कहीं भी जानवरों में कोरोना संक्रमण होने का मामला प्रकाश में नहीं आया हैं। वह विश्व की वाइल्ड लाइफ कम्यूनिटी के लगातार टच में हैं। इसके अलावा सफारी पार्क में तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारियों की कोरोना जांच करा ली गई है। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसलिए सफारी पार्क में शेरों या किसी अन्य जानवर को कतई कोरोना संक्रमण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed