{"_id":"5cb4aa1dbdec221435567d77","slug":"three-lakh-people-swore-oath-of-voting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#वोटकरोः अमर उजाला के साथ 3 लाख मतदाताओं ने लिया वोट की चोट करने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#वोटकरोः अमर उजाला के साथ 3 लाख मतदाताओं ने लिया वोट की चोट करने का संकल्प
Mon, 15 Apr 2019 09:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 15 Apr 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
मतदान करने का संकल्प लेते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सोेमवार को लोकसभा चुनाव 2019 में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए कानपुर शहर समेत चौदह जिलों में मतदाता संकल्प दिवस मनाया गया। इस दौरान सभी जिलों में तकरीबन दो लाख 91 हजार 500 से ज्यादा लोगों ने संकल्प पत्र भरे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने को अमर उजाला ने सभी चौदह जिलों के जिला प्रशासन के मदद से यह आयोजन जिला मुख्यालयों में किया था। आयोजन में सौ फीसदी मतदान के अलावा महिला सशक्तीकरण की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
मतदाता संकल्प दिवस में सभी आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सेदारी निभाई
मतदान का संकल्प लेते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
सभी जिलों में चुनिंदा जगहों पर जिला प्रशासन के बड़े अधिकारियों की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। मतदाता संकल्प दिवस में सभी आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सेदारी निभाई।
कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी भी बड़ी संख्या में थी। कानपुर शहर में डेढ़ लाख से अधिक, कानपुर देहात में साढ़े चार हजार से ज्यादा, इटावा में सात हजार से ज्यादा, कन्नौज में 20 हजार से ज्यादा, हरदोई में 15 हजार से अधिक, जालौन में 10 हजार से अधिक, महोबा में 10 हजार से अधिक, हमीरपुर में 5 हजार से ज्यादा, बांदा में 10 हजार से अधिक, चित्रकूट में 10 हजार से ज्यादा, फतेहपुर में 20 हजार से अधिक, औरैया में 10 हजार से अधिक, फर्रुखाबाद में 10 हजार से अधिक और उन्नाव में 10 हजार से अधिक लोगों ने संकल्प भरे।