{"_id":"60152b088ebc3e32e764f79f","slug":"three-killers-of-car-driver-arrested-after-one-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: चालक के तीन हत्यारोपी एक साल बाद गिरफ्तार, हत्या कर शव पुल के नीचे फेंक दिया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: चालक के तीन हत्यारोपी एक साल बाद गिरफ्तार, हत्या कर शव पुल के नीचे फेंक दिया था
Sat, 30 Jan 2021 03:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 30 Jan 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में करीब एक वर्ष पूर्व कार चालक का अपहरण कर हत्या करके शव नदी में फेंक देने की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में मीडिया को बताया कि पिछले वर्ष फरवरी माह में प्रयागराज के बहारिया गांव निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ मदन यादव कार लेकर किसी काम से महोबा जा रहा था।
बांदा शहर के क्योटरा चौराहे में योगेंद्र ने रामकरण के बेटै विपिन तिवारी (अमलोर, पैलानी), मन्नराम के बेटे संजय दुबे (घूरी, बिसंडा) से महोबा का रास्ता पूछा। यह दोनों रास्ता बताने का झांसा देकर कार में बैठ गए। बाद में जीपीएस सिस्टम से यह पता चला कि शहर के चमरौटी चौराहे पर करीब एक घंटे रुकने के बाद तिंदवारी क्षेत्र के भुजौली गांव में कुछ देर रुके फिर फुफुंदी गांव पहुंचे।
वहां कुछ देर रुककर इसी गांव के शीलू उर्फ शैलेंद्र कुमार को साथ लिया और बबेरू-तिंदवारी होते हुए बेंदा घाट पहुंचे। वहां पर चालक योगेंद्र की रस्सी से गला दाबकर और कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। उसके पास के पैसे लूट लिए। शव पुल के नीचे ललौली क्षेत्र में फेंककर कार लेकर तीनों फरार हो गए।
विज्ञापन
रास्ते में सिमौनी चौकी क्षेत्र में कार पलट गई, लेकिन तीनों भाग निकले। पुलिस ने शव यमुना नदी से बरामद किया था। पुलिस तब से सुरागकसी कर रही थी। शुरू में इसकी विवेचना प्रयागराज पुलिस करती रही। इस मामले में पूर्व विवेचनाधिकारी सस्पेंड भी हुए थे। एएसपी ने बताया कि बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र, सिमौनी चौकी प्रभारी राधा मोहन द्विवेदी सहित कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह, राहुल यादव व धर्मेंद्र सिंह ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।