फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three killed, one injured in road accidents in Hardoi

हरदोई में सड़क हादसों में एक महिला समेत चार की मौत, दो घायल, परिजनों में कोहराम

Tue, 30 Jun 2020 04:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Jun 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Three killed, one injured in road accidents in Hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
यूपी के हरदोई जिले में मंगलवार को अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत
बहन के घर से दोस्त के साथ बाइक से लौट रहे युवक को कटरा-बिल्हौर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सीएचसी सवायजपुर और फिर जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। साथी को मामूली चोटें आई हैं। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था।

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम रहतोरा निवासी संजय (25) पुत्र वेद प्रकाश की बहन रीता का घर फर्रूखाबाद जनपद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आसमपुर में है। सोमवार को संजय अपने साथी गांव निवासी राजेश (22) पुत्र बबलू के साथ बाइक से आसमपुर गया था। सोमवार की रात बाइक से संजय और राजेश वापस अपने गांव रहतोरा लौट रहे थे।
विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर ग्राम कौसिया के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। संजय और राजेश बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। संजय हेलमेट नहीं लगाए था, और सिर के बल गिरने के कारण उसके गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से संजय को सीएचसी सवायजपुर ले जाया गया, लेकिन यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच राजेश ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिला अस्पताल में संजय को मृत घोषित कर दिया गया। राजेश के मामूली चोटें आई हैं। संजय के परिवार में पत्नी सत्यवती के अलावा दो पुत्र हैं। संजय खेती करता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिकप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बावन - सांडी नहर पटरी मार्ग पर तेज रफ्तार पिकप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकप लेकर फरार हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर गोवा निवासी मोहित (22) पुत्र राम सदन दिल्ली में मजदूरी करता था। कोरोना संकट के कारण हुए लॉकडाउन में वह वापस गांव लौट आया था। मंगलवार सुबह वह किसी कार्य से बावन जाने की बात कहकर बाइक से घर से निकला था।

बावन-सांडी मार्ग पर ग्राम सरॉय के निकट पिकप ने मोहित की बाइक में टक्कर मार दी। घटना में सिर में गंभीर चोटें आने से मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। पास मिले मोबाइल से घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। मृतक तीन भाई बहनों मेें छोटा था। मां रामकली घटना की जानकारी मिलने पर बदहवास हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बाइक के पहिए में साड़ी फंसने से गिरी महिला की मौत
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में बिल्हौर कटरा मार्ग पर बाइक के पहिए में साड़ी फंस जाने से पीछे बैठी महिला अनियंत्रित होकर सिर के  बल सड़क पर गिर गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चतरखा निवासी मुन्नी देवी (62) पत्नी श्रीकृष्ण मंगलवार सुबह अपने पुत्र सोनू के साथ बाइक से फर्रूखाबाद जा रही थी। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में बिल्हौर कटरा मार्ग पर सोनू ने आगे जा रही एक बाइक को ओवरटेक किया। इसी दौरान पीछे बैठी मुन्नी देवी असंतुलित हुई और उसकी साड़ी बाइक के पहिए में फंस गई।

इसके कारण मुन्नी देवी बाइक से गिर गई। सिर के बल गिरने से उसके गंभीर चोटेें आईं। आनन फानन ही सोनू उसे लेकर किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचा। जिला अस्पताल में मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया गया। मुन्नी देवी के पति श्रीकृष्ण खेती करते हैं। उनके तीन पुत्र हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पोल से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की मौत दूसरा गंभीर
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बेरिया नजीरपुर-शाहपुर पवार मार्ग पर अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे विद्युत पोल से जा टकराई। घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां ले जाया गया। मल्लावां सीएचसी पर एक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर पवार के मजरा बीचपुरवा निवासी गुड्डू (२५) पुत्र तोताराम पड़ोसी गांव शिवालापुरवा निवासी लालाराम (३५) पुत्र शीतलप्रसाद के साथ बाइक से मंगलवार सुबह लगभग दस बजे किसी कार्य से राघौपुर जा रहा था। बेरिया नजीरपुर-शाहपुर पवार मार्ग पर शिवालापुरवा की ओर से आ रही बाइक को बचाने में गुड्डू की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई।

घटना में बाइक चला रहे गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा लालाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लालाराम को सीएचसी मल्लावां पहुंचाया जहां से उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गुड्डू मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्रियां और एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed