फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three illegal telephone exchanges busted in Kanpur, miscreants were converting international calls into local

UP News: कानपुर में तीन अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, इंटरनेशनल कॉल को लोकल बना रहे थे शातिर, दो गिरफ्तार

Sun, 21 May 2023 09:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 May 2023 09:18 AM IST
सार

Kanpur Crime: अवैध एक्सचेंज का सरगना मुंबई का शिवाजीनगर निवासी नाजिम नसीम खान उर्फ नाजिम पटेल फरार है। उसकी तलाश में एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड) की एक टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन
Three illegal telephone exchanges busted in Kanpur, miscreants were converting international calls into local
शाहिद जमाल व मिर्जा असद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में यूपी एटीएस ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर चल रहे तीन अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग अवैध एक्सचेंज से मध्य पूर्वी देशों से आने वाली अंतरराष्ट्रीय कॉल को लोकल कॉल में परिवर्तित कर सरकार को चूना लगा रहे थे।

विज्ञापन

पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित पैराडाइज अपार्टमेंट निवासी शाहिद जमाल और बेकनगंज निवासी मिर्जा असद के रूप में हुई है। इन लोगों के पास से चार हजार से ज्यादा प्री एक्टिवेटेड सिम कार्ड मिले हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, दसवीं पास शाहिद एक एक्सचेंज पैराडाइज अपार्टमेंट में अपने फ्लैट के बेडरूम में चलाता था, जबकि दूसरे एक्सचेंज के लिए उसने गंगा विहार जाजमऊ की रहने वाली रजिया अतहर आशमी से केडीए कॉलोनी जाजमऊ का मकान किराये पर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक नुकसान के साथ आंतरिक सुरक्षा को था खतरा
तीसरा एक्सचेंज शाहिद ने मिर्जा असद की मदद से शुरू किया, जिसके लिए असद ने जरीब चौकी के पास स्थित नवाब साहब का हाता गांधीनगर में एक मकान किराये पर लिया था। इन अवैध एक्सचेंज से न केवल केंद्र सरकार को आर्थिक नुकसान हो रहा था, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी खतरा था।

रिटेलर्स की भी जानकारी जुटा रही एटीएस
एटीएस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इन एक्सचेंज के जरिये आतंकवादी संगठनों ने तो देश में बैठे अपने लोगों से संपर्क नहीं किया। साथ ही उन रिटेलर्स की भी जानकारी जुटा रही है, जिन्होंने सिम मुहैया कराए। बता दें हाल में एटीएस ने कानपुर से बांग्लादेशियों और रोहिंग्या नागरिकों को गिरफ्तार किया था।

यह सामान मिला
दोनों आरोपियों के पास से 17 सिम बॉक्स, चार राउटर-मॉडम, छह मोबाइल, दो लैपटॉप, एयरटेल व बीएसएनएल के 4059 प्री एक्टिवेटेड सिम कार्ड, केवल, इन्वर्टर, पॉवर केवल, चार्जर एडाप्टर, यूएसबी केबल, पॉवर एक्सटेंशन बोर्ड आदि सामान बरामद हुआ है।

एक्सचेंज का सरगना मुंबई निवासी नाजिम फरार
अवैध एक्सचेंज का सरगना मुंबई का शिवाजीनगर निवासी नाजिम नसीम खान उर्फ नाजिम पटेल फरार है। उसकी तलाश में एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड) की एक टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई है। एटीएस का दावा है कि बरामदगी के आधार पर यह अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed