फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three foreign numbers found from Nikhat Ansari iPhone, data is being scrutinized through surveillance

रिमांड पर बेगम: निखत के आईफोन से मिले तीन विदेशी नंबर, सर्विलांस से खंगाल रहे हैं डाटा, जांच एजेंसी ने नकारा

Sun, 19 Feb 2023 06:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Feb 2023 06:48 AM IST
सार

निखत बानो की रिमांड के दूसरे दिन जांच एजेंसियां जेल से भगाने की साजिश की जानकारी में उलझी रहीं। वहीं, आईफोन से तीन विदेशी नंबर मिलने की चर्चा को जांच एजेंसी ने नकारा है।

विज्ञापन
Three foreign numbers found from Nikhat Ansari iPhone, data is being scrutinized through surveillance
निखत अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिला जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से नियमों के विपरीत मिलने आने वाली पत्नी निखत बानो व उसके चालक नियाज से लगातार दूसरे दिन पूछताछ जारी रही। तीन चरणों में हुई पूछताछ के दौरान तीन अलग अलग टीमों ने पूछताछ की।

विज्ञापन

सभी टीमों ने यह जानने का प्रयास किया कि आखिर जेल से भगाने की साजिश किस तरह की थी। चर्चा रही कि निखत के मोबाइल से मिले सउदी अरब के तीन नंबर को लेकर जांच एजेंसियां सतर्क रहीं। विदेशों से विधायक व उसकी पत्नी के संपर्क को खंगाला गया।
विज्ञापन

अदालत से रिमांड मिलने के बाद दूसरे दिन शनिवार को चित्रकूट जिला पुलिस टीम ने पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस में विधायक की पत्नी निखत बानो से सुबह दस बजे से पूछताछ शुरु की। दोपहर तक निखत व उसके चालक नियाज से अलग अलग कमरे में जानकारी ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईफोन से मिले हैं तीन अरब देशों के नंबर
इसके बाद शाम को दोनों को एक कमरे में बैठाकर उनके बयानों को प्रमाणित कराया गया। जानकारी के अनुसार निखत के आईफोन से तीन मोबाइल नंबर सउदी अरब देशों के मिले हैं। इस नंबर से निखत व अब्बास ने कितनी बार और क्या बातचीत की है। इसका डाटा एकत्र किया जा रहा है।

निखत बोली- हमारे रिश्तेदार इन देशों मेें रहते हैं
माना गया है कि जेल में मिलने के दौरान निखत ने विधायक की इन नंबरों पर शायद बातचीत कराई हो। गौरतलब है कि उसके पास से 10 फरवरी को सउदी अरब की कुछ मुद्राएं भी बरामद हुई थीं। इससे लेकर जांच एजेंसी चौकन्नी रही। इसके जवाब में निखत ने बताया कि उनके परिवार के रिश्तेदार इन देशों में रहते हैं।

नियाज के मोबाइल की नहीं हुई बरामदगी
उनसे हालचाल लेने जैसी बात होती है। जेल से अब्बास की बात कराने की जांच की जा रही है। हालांकि जांच एजेंसी से जुड़े अधिकारियों की मानें तो विदेशी नंबर आदि जैसा मामला नहीं है, लेकिन सभी बिंदुओं पर गहन पूछताछ जारी है। जांच एजेंसी ने नियाज के मोबाइल की बरामदगी तो अभी नहीं की है।

सर्विलांस से खंगाला जा रहा है नंबर
लेकिन उसके बताए मोबाइल नंबर का डाटा सर्विलांस से खंगाला जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इसमें स्थानीय व बाहरी लोगों के संपर्क करने और बाजार में खरीदारी करने की विशेष जानकारी मिली है। इसी आधार पर जांच टीम ने मददगारों की सूची बनाई है।

तीन चरणों में चली आठ घंटे पूछताछ
शाम को दोनों को एक ही कमरे में बैठाकर दी गई जानकारी का मिलान कराया गया। कई सवालों के जवाब में दोनों के अलग अलग जवाब होने पर स्पष्टीकरण लिया गया। तीन चरणों में चली 8 घंटे की पूछताछ के दौरान कई बार दोनों ने जांच एजेंसी का सहयोग नहीं किया। इसे लेकर उलझन बनी रही।

पूछताछ की हुई रिकाॅर्डिंग
दोनों से पूछताछ के बाद जांच एजेंसी टीम ने पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग कर इसकी लिखित फाइल भी बनाई है। पूरी संभावना है कि शनिवार की रात को पुलिस दोनों को स्थानीय कुछ स्थानों पर ले जाकर दिए गए बयान की पुष्टि कराएगी। नियाज के मोबाइल की बरामदगी के लिए कपसेठी से लेकर पुरानी बाजार व जेल परिसर के आस पास कुछ स्थानों पर उसे लेकर जाएगी।

जांच शुरू होते ही टूट चुके थे निखत और नियाज
जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह से जैसे ही पूछताछ का दौर शुरु हुआ, तो निखत व नियाज पूरी तरह टूट चुके थे। ज्यादातर सवालों का सीधा जवाब दिया। विशेष सवालों पर दोनों ने सहयोग नहीं किया। जांच एजेंसी को गुमराह करने का प्रयास किया। तीसरे दौर की पूछताछ शुरु हुई, तो निखत ने तबियत खराब होने की बात कही।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed