फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three families mourn death in road accident

Kanpur News: सड़क हादसे में तीन की मौत पर परिवारों में छाया मातम

Sat, 29 Aug 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 29 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three families mourn death in road accident
राजपुर। सड़क हादसे में मासूम समेत तीन लोगों की मौत होने पर पीड़ित परिवारों में मातम छा गया। रक्षाबंधन त्योहार पर मौत की खबर मिलने पर खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

सिकंदरा के इटखुदा के पास मुगल रोड पर बाइकों की भिड़ंत में औरैया के जौहरा रोहिनी निवासी गणेश (35) व उसकी बेटी पल्लवी की मौत होने गई, जबकि पत्नी गायत्री व बेटे अक्षय प्रताप की हालत नाजुक बनी है। जबकि फफूंद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी शिवम नायक की मौत की हो गई। रक्षाबंधन पर्व पर सड़क हादसे में तीन लोग की मौत की सूचना मिलने ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

त्योहार की खुशियां भूल जिसने भी हादसे के बारे में सुना तो पीड़ित परिवारों का दर्द बांटने घटनास्थल और अस्पताल में दौड़ पड़ा। अस्पताल पहुंचने पर अपनों के शव पड़ा देख परिजन एक-दूसरे से लिपटकर बिलखते नजर आए। मंजर देख हर आंख नम हो गई। लोग ऊपर वाले से हादसे को लेकर दुहाई देने लगे। 24 वर्षीय शिवम का शव देख मां बिनीता बेहोश हो गई। किसी तरह से लोगों ने उन्हें संभाला। वहीं गणेश के परिजनों का हाल बेहाल रहा। मेडिकल कॉलेज में घायल गायत्री और उसके बेटे का हाल जानने पहुंचे परिजन भी बदहवास नजर आए। गायत्री ने पति और बेटी के बारे में पूछा, लेकिन परिवार के लोग चुप्पी साध गए। इधर गायत्री और उसके बेटे को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
सिकंदरा जाने की बात कहकर बुलेट लेकर घर से निकला था शिवम
सिकंदरा जाने की बात कहकर बुलेट लेकर घर से निकला था शिवमशिवम की मौत की जानकारी पर सबसे पहले बदनपुर से रिश्तेदार पहुंचे। इसके कुछ देर बाद ही औरैया से परिवार के लोग पहुंच गए। चचेरे भाई कपिल ने बताया कि शिवम शुक्रवार सुबह 10 बजे बड़े भाई सत्यम की बुलेट लेकर चचेरे भाई की ससुराल सिकंदरा क्षेत्र के बदनपुर जाने की बात कह घर से निकला था। बताया कि शिवम तीन भाइयों सत्यम व सुंदरम में तीसरे नंबर का था। घर से निकलने के दौरान पिता दिनेश घर पर नहीं थे। मां विनीता ने रक्षाबंधन पर्व का हवाला देकर रिश्तेदारी में जाने से मना भी किया लेकिन शिवम ने मां की बात नहीं मानी। इधर शिवम की मौत के बाद परिजन बिलखते रहे।


.....................
भाई को राखी बांधने गई पत्नी व बच्चों को लेकर घर लौट रहा गणेश
औरैया कोतवाली के जौहरा रोहिणी निवासी गणेश (35) और उसकी बेटी पल्लवी की मौत बाद परिवार के लोगों रो-रोकर हाल बेहाल रहा। अस्पताल पहुंचे गणेश के साढ़ू औरैया के देवकली निवासी शिववीर ने बताया कि गणेश कानपुर नगर में फलों का कारोबार करते थे। रक्षाबंधन पर गणेश की पत्नी गायत्री बेटे अक्षय, बेटी पल्लवी को लेकर मंगलवार को मायके भोगनीपुर कोतवाली के दौलतपुर गांव गई थीं। शुक्रवार को बाजार बंद होने के चलते गणेश सुबह 11 बजे ससुराल दौलतपुर उन्हें लेने के लिए गया था। वहीं से लौटते समय हादसे में पिता-पुत्री की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed