Chitrakoot Triple Death: एक घंटा...तीन मौतें, सीमा-खुशी की एक ही गोली से मौत, नंदकिशोर ने लगाई फांसी
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक घंटे के अंदर ही तीनों की मौतों से सनसनी फैल गई। महिला और उसकी बेटी की मौत एक ही गोली लगने से हुई, जबकि पिता ने घर से भागकर आधे घंटे के अंदर फांसी लगाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में बहिलपुरवा के सेमरदहा में पति पत्नी व उनकी पुत्री की मौत मामले में यह स्पष्ट हुआ है कि तीनों की मौत एक घंटे के अंतराल में ही हो गई है। पत्नी व पुत्री को मारकर भागे हत्यारोपी पति ने घर से लगभग दो किमी दूर महज आधे घंटे के अंदर ही पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली थी।
ऐसे में सवाल फिर उठा दिन की इस घटना में 15 घंटे तक पुलिस की तीन टीमें आरोपी को परिजनों के साथ ढूंढती रहीं, लेकिन इसकी भनक तक नहीं लग पाई। पैरावेट नंदकिशोर त्रिपाठी उर्फ नंदू व उसकी पत्नी सीमा व पुत्री खुशी की मौत की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है।
इससे पता चला है कि तीनों की मौत के समय में ज्यादा अंतर नहीं है। लगभग एक घंटे के अंदर ही तीनों की मौत हुई है। सीमा व खुशी की मौत का कारण गोली लगने से ही है। दोनों को एक एक गोली ही लगी है। खुशी के दो जगह घाव होने के पीछे बताया गया है कि शायद गोली दूसरे स्थान से निकली हो।
सीमा और खुशी की एक ही गोली से मौत
सीमा के सीने के पास व खुशी के जांघ के पास गोली लगी थी। इसके अलावा नंदू की मौत फांसी का फंदा लगने से ही हुई है। अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि तीनों की मौत का समय लगभग एक समान ही है। दोनों को गोली मारने के बाद नंदू ने कुछ ही देर में जंगल में जाकर फांसी लगाकर जान दी है।
एक घंटे के अंदर हुई तीनों मौतें
लगभग एक घंटे के अंतराल में तीनों की मौत हुई है। अब सवाल यह है कि सोमवार की दोपहर को सीमा व खुशी को गोली मारने के बाद नंदू गांव से ही रस्सी लेकर भागा तो पुलिस टीम व ग्रामीण परिजन उसकी तलाश तीन टुकडियों में कर रहे थे। शाम छह बजे तक पूरा दिन भी रहता है।
नहीं हो सकी, किसी को जानकारी
पुलिस टीमें व ग्रामीण घर के चारों तरफ जंगल कुआं, शहर व रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश कर रहे थे और कुछ ही दूरी में वह एक पेड में फंदा बनाकर लटक गया, लेकिन किसी को जानकारी नहीं हो सकी। मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने उसे पेड़ पर लटके देखा था।
पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार, नहीं की पुष्टि
इसी प्रकार दावा किया गया है कि मृत युवती के प्रेमी पंकज यादव को नामजद करने के बाद पुलिस टीमों ने उसे मंगलवार की शाम को ही उसे पकड़ लिया था, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को इसकी पुष्ट जानकारी बुधवार की शाम तक नहीं दी गई। इससे भ्रम की स्थिति बनी रही।