फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three death in road accident causes fog

कोहरे के आगोश में इस तरह खोईं तीन जिंदगियां

Wed, 14 Dec 2016 12:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
three death in road accident causes fog
कोहरे में खड़े ट्रक से भिड़े बाइक सवार, तीन की मौत
कानपुर देहात में कोहरे के आगोश में खोकर तीन लोगों ने मौत को गले लगा लिया। अकबरपुर-रूरा रोड पर सोमवार देर रात घने कोहरे के बीच बाइक तिगाईं गांव के पास सड़क किनारे खाना बना रहे मजदूरों को टक्कर मारते हुए खड़े ट्रक  मेें जा घुसी। हादसे में बाइक सवार अतुल (32) पुत्र बृजेंद्र व ओम प्रकाश (35) पुत्र राज नारायण निवासी गांव बलिहारा, अकबरपुर (कानपुर देहात) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक की टक्कर से मजदूर सुरेश (45) पुत्र रामबख्श निवासी पत्तापुरवा, थाना बघौली, हरदोई की भी जान चली गई। भीषण हादसे में बाइक सवार अवधेश निवासी बलिहारा, अकबरपुर, कानपुर देहात, तकदीर प्रसाद (19) पुत्र बाबूराम निवासी पत्तापुरवा, थाना बघौली, हरदोई, राकेश (30) पुत्र पुतानी, निवासी बांगरमऊ, उन्नाव तथा एक बालिका घायल हो गए। घायलों को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार समारोह से लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed