फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three children playing outside the house went missing, FIR against the shopkeeper selling cigarettes, know the

कानपुर: घर के बाहर खेल रहे तीन बच्चे हो गए थे लापता, सिगरेट बेचने वाले दुकानदार पर एफआईआर, जानें पूरा मामला

Sun, 17 Sep 2023 06:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Sep 2023 06:15 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस का कहना है कि तीनों बच्चों की तलाश के लिए आसपास के और क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
Three children playing outside the house went missing, FIR against the shopkeeper selling cigarettes, know the
आरोपी दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में तीन नाबालिग बच्चों को नशीले उत्पादों की बिक्री करने पर नौबस्ता पुलिस ने एक दुकानदार के खिलाफ बच्चों की देखभाल संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर दी। इंस्पेक्टर नौबस्ता जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि भविष्य में भी नाबालिग को नशीला पदार्थ बेचने की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

दरअसल, नौबस्ता के हंसपुरम आवास विकास निवासी किशन वर्मा का बेटा 14 सितंबर की शाम करीब छह बजे मोहल्ले के ही चौथी कक्षा के छात्रों के साथ पास के ही एक पार्क में खेलने गया, लेकिन रात दस बजे तक वापस नहीं लौटा। इससे घर वालों को चिंता हो गई।
विज्ञापन

अगले दिन उन्होंने नौबस्ता थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।  पुलिस ने मामले में जांच शुरू की, तो 16 सितंबर की शाम करीब पौने सात बजे की सीसीटीवी फुटेज में आवास विकास हंसपुरम निवासी नन्द किशोर अपनी दुकान पर बच्चों को सिगरेट बेचता दिखा। नियमानुसार 18 साल से कम उम्र के बच्चों को सिगरेट बेचना अपराध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज का ही है सहारा
ऐसे में नंद किशोर के खिलाफ जेजे एक्ट 2015 की धारा 77 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।  वहीं, पुलिस का कहना है कि तीनों बच्चों की तलाश के लिए आसपास के और क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चूंकि बच्चों के पास मोबाइल नहीं है, इसलिए उन्हें तलाशने में सीसीटीवी फुटेज का ही सहारा लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed