फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Threatening Inspector of Kanpur, Fight between two parties, Threatened the victim, said  I will file a case an

कानपुर का धमकीबाज दरोगा: दो पक्षों में झगड़ा...पीड़ित पक्ष को धमकाया, कहा- मुकदमा लिखकर भेज दूंगा जेल

Fri, 13 Oct 2023 02:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Oct 2023 02:37 PM IST
सार

Kanpur News: बजरहापुरवा गांव निवासी छोटे कमल ने बताया कि उनका गांव के ही कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना भी दी। मौके पर पहुंचे एक दरोगा ने उनकी गुहार सुनने की बजाय उन पर ही मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी।

विज्ञापन
Threatening Inspector of Kanpur, Fight between two parties, Threatened the victim, said  I will file a case an
जानकारी देता पीड़ित पक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बजरहापुरवा गांव में गुरुवार देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट लिखने का आश्वासन दे दिया। वहीं, दूसरे पक्ष ने न्याय की गुहार लगाने पर मौके पर मौजूद एक दरोगा द्वारा धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बजरहापुरवा गांव निवासी छोटे कमल ने बताया कि उनका गांव के ही कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना भी दी। मौके पर पहुंचे एक दरोगा ने उनकी गुहार सुनने की बजाय उन पर ही मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। कहा कि घर के सभी सदस्यों पर मुकदमा लिखकर जेल भेज दूंगा। पीड़ित पक्ष ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed