फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Threatened to kill woman if case not withdrawn

Kanpur News: मुकदमा वापस न लेने पर महिला को दी जान से मारने की धमकी

Fri, 08 Nov 2024 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 08 Nov 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Threatened to kill woman if case not withdrawn
मुकदमा वापस न लेने पर महिला को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के विजय नगर निवासी सुप्रिया यादव ने पुलिस को तहरीर दी। उसमें बताया कि 11 मार्च 2018 को राघवेंद्र सिंह निवासी निवासी गौसगंज थाना सिकंदरा राऊ जनपद हाथरस के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति व ससुराली अतिरिक्त दहेज में एक कार की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। परिजनों ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन, नौ अगस्त 2022 को मारपीट कर महिला सारा जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। कोर्ट में घरेलू हिंसा का मामला भी विचाराधीन है। बीती चार जुलाई को को विपक्षियों ने महिला के साथ कचहरी के बाहर मारपीट की थी। सिविल लाइन पुलिस मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बीती पांच नवंबर को महिला जब कचहरी अपनी तारीख पर गई, तब राघवेंद्र सिंह ने मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी पति, सास सोनकली, ससुर देवेंद्र सिंह यादव, ननद कल्पना यादव, प्रशांत यादव, धीरेंद्र सिंह, नीरज यादव व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।(संवाद)
......................................................
झगड़ा करने पर दस गिरफ्तार
इकदिल। प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पौनिया ने बताया की गांव नगला पंक्षी निवासी बलवीर यादव उसकी पत्नी शिवानी यादव, बेटा सनी यादव, इसी गांव के पुष्पेंद्र यादव, ऋषि यादव, नितिन यादव, मालती देवी, विनीता देवी को विवाद करने पर गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार गांव नगला दलप गोलू, मानिकपुर मोड़ के अड्डा सती निवासी अजय कुमार के खिलाफ झगड़ा करने पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।(संवाद)
विज्ञापन

......................................................
बकेवर पुलिस टेस्ट रिपोर्ट में पास
बकेवर। क्षेत्र के महेवा निवासी विनय कठेरिया ने थाना पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि वह को पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार दो लुटरो ने तमंचा लगाकर 50 हजार रुपये और मोबाइल फोन शुक्रवार शाम महेवा पुलिया पर लूट लिए। लुटेरे इटावा की ओर भाग गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा मय पुलिस टीम के मौके पर जांच करने पहुंचे। सीओ जालौन समीर सिंह ने थाना पर पहुंचकर बताया कि लूट की वारदात टेस्ट रिपोर्ट है। इस तरह बकेवर थाना पुलिस एक बार फिर टेस्ट रिपोर्ट में पास हो गई। सीओ जालौन वर्ष 2018 में बकेवर थाना में प्रभारी के रूप में तैनात रहे थे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed