फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Threatened by SP CUG number by becoming PRO

औरैया: एसपी के सीयूजी नंबर से पीआरओ बन दी धमकी, मचा हड़कंप

Wed, 11 May 2022 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 May 2022 11:59 PM IST
सार

शरारती तत्व द्वारा एसपी के सरकारी नंबर से पीआरओ बनकर धमकी देने का मामला सामने आया है। एसपी ने बताया कि किसी प्रकार की फोन कॉल नहीं की गई है। किसी शरारती तत्व द्वारा फर्जी तरीके से इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से फोन किये गए हैं। बताया कि कोतवाली सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है। सर्विलांस और एसओजी के साथ कोतवाली की टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Threatened by SP CUG number by becoming PRO
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में एसपी के सरकारी नंबर से पीआरओ बन धमकी देने का मामला प्रकाश में आने के बाद महकमे में हड़कंप मचा है। एसपी अभिषेक वर्मा ने इंटरनेट कालिंग के जरिये किसी शरारती तत्व द्वारा ऐसा किये जाने की बात कही है। वहीं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए टीम गठित कई दी गई है।
विज्ञापन


एसपी अभिषेक वर्मा को पड़ोसी जिले के कुछ थानों से जानकारी दी गयी कि उनके सरकारी नंबर 9454400249 से पीआरओ बनकर किसी व्यक्ति द्वारा लोगों को धमकी दी जा रही है। बुधवार देर रात इसकी जानकारी होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। यह भी जानकारी मिली है कि अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


मामले को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संज्ञान में लेकर पीआरओ नीरज यादव से पता लगाया कि जिनके नंबरों पर कॉल करना बताया जा रहा है वह डायल किए गए हैं कि नहीं। इस पर पीआरओ ने किसी भी नंबर पर बात न किए जाने की जानकारी एसपी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि किसी प्रकार की फोन कॉल नहीं की गई है। किसी शरारती तत्व द्वारा फर्जी तरीके से इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से फोन किये गए हैं। बताया कि कोतवाली सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है। सर्विलांस और एसओजी के साथ कोतवाली की टीम का गठन किया गया है। टीम द्वारा शीघ्र ही शरारती तत्व की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed