फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thousands of Kanwariyas Reach Nandeshwar Dham

Kanpur: बदहाल सड़कों और जाम पर भारी पड़ी आस्था, नंदेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

Mon, 24 Aug 2026 10:20 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 24 Aug 2026 10:20 AM IST
सार

Kanpur News: सावन के आखिरी सोमवार पर शिव भक्ति के आगे बदहाल व्यवस्था भी बौनी साबित हुई। महाराजपुर के सरसौल स्थित प्राचीन नंदेश्वर धाम में मध्यरात्रि से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन

विस्तार

मंदिर तक पहुंचने वाले जर्जर मार्ग और घंटों लंबे जाम ने श्रद्धालुओं की राह जरूर मुश्किल की, लेकिन आस्था नहीं डिगी। हजारों कांवड़िए और श्रद्धालु तमाम परेशानियों के बावजूद जलाभिषेक के लिए नंदेश्वर धाम पहुंचे।

विज्ञापन

सरसौल का नंदेश्वर धाम सावन में आस्था का प्रमुख केंद्र रहता है। यहां दूर-दराज से श्रद्धालु पैदल, ट्रेन और निजी वाहनों से पहुंचते हैं। सावन के पहले सोमवार से ही मंदिर तक जाने वाले दोनों प्रमुख मार्गों की बदहाली सामने आ रही थी, लेकिन पूरा सावन बीतने के बाद भी सड़कों की स्थिति नहीं सुधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़े कंकड़-पत्थर और कीचड़ भरा था। कई कांवड़िए इन्हीं उबड़-खाबड़ रास्तों पर नंगे पैर चलकर मंदिर पहुंचे। जर्जर मार्गों के कारण वाहनों की रफ्तार भी प्रभावित हुई और जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन

दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। कई कांवड़िए कई किलोमीटर पैदल चलकर पसीने से तर हालत में मंदिर पहुंचे। इसके बावजूद भक्तों के उत्साह और हर-हर महादेव के जयकारों में कोई कमी नहीं आई।





स्थानीय प्रशासन की ओर से मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे, लेकिन सड़कों की बदहाली के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जाम और खराब रास्तों को लेकर श्रद्धालुओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी भी दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed