{"_id":"6381ea9d7f2c57529323608d","slug":"thieves-took-out-the-golden-eyes-of-goddess-idols-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: चोरों ने देवी प्रतिमाओं की सोने की आंखें निकालीं, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: चोरों ने देवी प्रतिमाओं की सोने की आंखें निकालीं, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
Sat, 26 Nov 2022 04:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 26 Nov 2022 04:00 PM IST
सार
रामगढ़ सरकार मंदिर में देवी प्रतिमाओं से सोने की आंखें चोरी करने वाले आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले में मंदिर के पुजारी ने मुकदमा लिखाया था।
विज्ञापन
मझगवां के रामगढ़ सरकार मंदिर में देवी की मूर्ति से गायब आंखें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में मझगवां गांव स्थित रामगढ़ सरकार मंदिर से देवी प्रतिमाओं की सोने की आंख चोरी हो गईं। मंदिर के पुजारी ने शक के आधार पर दो लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चोरी की गई आंखे बरामद कर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मुस्करा थाने के बिहूनी गांव निवासी पट्टू कुशवाहा ने बताया मझगवां के रामगढ़ सरकार मंदिर में पुजारी हैं। मंदिर में दर्शनार्थियों के अलावा लकड़ी बीनने वाले भी आते हैं। गुरुवार को पूजा के बाद धूनी के पास बैठे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे देखा देवी की मूर्ति की सोने की आंख गायब थी।
विज्ञापन
साथ ही, झाड़ी वाली माता की मूर्ति से भी सोने की आंख गायब थी। आशंका जताई गांव के महेश व लालसिंह यादव दो मूर्तियों से सोने की चारों आंखें चुरा ले गए। मझगवां एसओ पंकज तिवारी ने कहा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई आंखें बरामद कर लीं हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन