फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thieves stole music system from car parked near SP residence in Hardoi

हरदोई: चोरों के हौसले बुलंद, एसपी साहब के घर के पास ही चोरी, कार से म्यूजिक सिस्टम ले उड़े

Sat, 30 Apr 2022 05:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Apr 2022 05:55 PM IST
सार

थाना क्षेत्र में चोरों के हौंसले एक बार फिर बुलंद हैं। इसका अंदाजा इस बात से लग जाएगा कि एसपी आवास के पास खड़ी एक कार का शीशा तोड़ कर उसके अंदर रखा म्यूजिक सिस्टम चोरी कर ले गया। 

विज्ञापन
Thieves stole music system from car parked near SP residence in Hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में पुलिस की नाकामी सामने आई है। बड़े अपराधों की गुत्थी सुलझाने की बात ही न करें। चोरों पर लगाम कसने में ही पुलिस फेल हो गई है। हाल की घटना न्यू सिविल लाइन की है, जहां एसपी साहब के घर के पास ही चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। एसपी आवास के पास हुई इस चोरी की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है। साथ ही, लोगों ने पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। 

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू सिविल लाइन निवासी सरस्वती ने बताया कि एसपी आवास से चंद कदम दूरी पर उनका मकान है। बुधवार की रात उसकी कार दरवाजे के बाहर खड़ी थी। देर रात किसी ने कार का शीशा तोड़कर म्यजिक सिस्टम चोरी कर ले गए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल बृजेश मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द चोरी करने वालों को पकड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed