फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   thieves return 14 stolen idols from Balaji templein chitrkoot

चित्रकूट: मंदिर से चोरी मूर्तियां चोर पत्र लिखकर लौटा गए, लिखा-सपने में आते हैं भगवान, डर लगता है

Mon, 16 May 2022 02:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 16 May 2022 02:24 PM IST
सार

तरौंहा स्थित ऐतिहासिक बालाजी मंदिर से पांच दिन पहले चोरी हुईं बेशकीमती मूर्तियां चोर लौटा गए। चोरों ने मूर्तियों के साथ पत्र भी छोड़ा, जिसमें लिखा था कि उन्हें रात में सपने आते हैं और डर के कारण वह सब मूर्तियां लौटा रहे हैं।

विज्ञापन
thieves return 14 stolen idols from Balaji templein chitrkoot
मंदिर से चोरी हुईं मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा स्थित ऐतिहासिक बालाजी मंदिर से चोरी बेशकीमती 16 मूर्तियां चोर लौटा गए। प्राचीन 16 मूर्तियों में 14 मूर्तियां नाटकीय ढंग से महंत के आवास के पास पाई गईं। मूर्तियों के पास ही एक पत्र भी रखा मिला, जिसमें लिखा कि उन्हें रात में सपने आते हैं और डर के कारण वह सब मूर्तियां लौटा रहे हैं। महंत ने सभी मूर्तियों को कोतवाली में जमा कराया है।

विज्ञापन

बता दें कि नौ मई की रात को जिला मुख्यालय के तरौंहा स्थित बालाजी मंदिर से लाखों रुपये की प्राचीन मूर्तियां चोर चुरा ले गए थे। अज्ञात के खिलाफ महंत रामबालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महंत ने बताया कि उनके मानिकपुर जवाहर नगर स्थित आवास के पास रविवार की सुबह एक पत्र मिला, जिसमें लिखा था कि वह सब मूर्तियां लौटा रहे हैं। एक बोरे में 14 मूर्तियां मिली हैं। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

ये था पूरा मामला
बालाजी मंदिर से पांच दिन पहले चोर बेशकीमती 16 मूर्तियां ले गए। महंत ने दी तहरीर में बताया था कि करीब तीन सौ वर्ष पुरानी अतिप्राचीन मूर्तियां चोरी हुई हैं। इसमें एक मूर्ति अष्टधातु की, तीन मूर्तियां तांबे की, चार मूर्तियां पीतल, छह मूर्तियां राधा कृष्ण और छह मूर्तियां शालिग्राम की थी। ये चांदी के गहने पहने थे।  इस मामल में पुलिस ने चार संदिग्धों को उठाया था। लेकिन नटकीय ढ़ग से चोरों ने मूर्तियां लौटा दीं। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed