फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thief reached the strong room of the Central Bank in auraiya

औरैया: सेंट्रल बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंचा चोर, ताला तोड़ने में रहा असफल, पुलिस कर रही जांच

Wed, 02 Sep 2020 01:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Sep 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Thief reached the strong room of the Central Bank in auraiya
सेंट्रल बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंचा चोर, पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में यमुना रोड पर रोडवेज बस स्टैंड से सौ मीटर दूर स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में मंगलवार की रात मुख्य चैनल को टेढ़ा कर (चाड़कर) चोर अंदर स्ट्रांग रूम तक पहुंच गया। इस बीच उसने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा।
विज्ञापन


घटना की जानकारी सुबह सफाई कर्मी के पहुंचने पर हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। उधर, बैंक अधिकारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में मंगलवार की देर रात लगभग 11 बजे एक चोर मुख्य चैनल को चाड़कर अंदर घुस गया।
विज्ञापन


इस दौरान चोर की सारी हरकतें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। चोर ने सबसे पहले गेट के पास रखी अलमारी खोली। इसके बाद लकड़ी की अलमारी को खोलकर चाबियां खोजी और फाइलें फेंक दी। चोर ने इस बीच कर्मचारियों की मेज की दराज को भी खंगाला, लेकिन कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्ट्रांग रूम का ताला खोलने का प्रयास किया। स्ट्रांग रूम के ताले के ऊपर लगे लोहे के छल्ले को पेंचकस  से तोड़ दिया।  इस संबंध में सहायक शाखा प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि सुबह 9:15 बजे बैंक कर्मचारी आजाद पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई।

स्ट्रांग रूम तक पहुंचना बड़ी बात
लीड बैंक मैनेजर जीएन शुक्ला का कहना है कि बैंक में गार्ड शाम 6 बजे तक ही ड्यूटी पर रहता है। रात में बैंकों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन के हवाले रहती है। गनीमत यह है कि चोर स्ट्रांग रूम का ताला नहीं तोड़ सका। लेकिन उसका वहां तक पहुंचना बड़ी बात है।

जीएन शुक्ला ने बताया कि शासन स्तर से ही बैंकों में रात को सुरक्षा के लिए गार्डों की कोई व्यवस्था नहीं है। शाम छह बजे तक ही केवल गार्ड रहता है। इसके बाद पुलिस की देखरेख पर बैंकों की सुरक्षा निर्भर रहती है।

बैंक का सायरन भी जांच में काम करता नहीं मिला
एएसपी कमलेश दीक्षित ने बैंक अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। जांच के दौरान मुख्य गेट के चैनल के अंदर लगा गेट व स्ट्रांग रूम के बाहर लगा गेट दोनों खुले पाए गए। यही नहीं बैंक के अंदर लगा सायरन भी जांच के दौरान काम करते नहीं पाया गया। ऐसे में बैंक अधिकारियों की अनदेखी साफ तौर पर नजर आई। एएसपी ने कहा कि बैंक जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर पूरी तरह से बैंक अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जाना बहुत ही शर्मनाक बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed