पहले बनी लोगों की बड़ी पसंद फिर हुई एशिया के चर्चित ब्रांड में शुमार, अब मिलेगा ये बड़ा सम्मान
-मोहनी चाय और ट्रिनिटी टेप एशिया के चर्चित ब्रांड में शुमार
-हांगकांग के लिए आज रवाना होंगे उद्यमी, नौ व 10 को होगा कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की छह कंपनियों को आमंत्रित किया गया
एशिया पैसिफिक ब्रांड सेरेमनी में शामिल होने के लिए देश की छह कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें से दो कानपुर की हैं। यह अवार्ड हर साल उन कंपनियों को दिया जाता है जो इस संगठन की ओर से तय किए गए मानकों पर खरा उतरती हैं। इस अवार्ड के लिए दुनिया भर की कंपनियों से आवेदन मांगे जाते हैं। इसमें देखा जाता है कि कंपनी ने अपनी ग्रोथ के लिए किस तरह से अपनी नीतियों में बदलाव किया। फिर उसमें सफलता हासिल की। इसके अलावा कंपनी के उत्पादों का विस्तार भी मानक का हिस्सा है।
सुनील वैश्य ने बताया कि इस अवार्ड का आयोजन चाइना कल्चरल इंडस्ट्री एसोसिएशन, डेवलपमेंट एसोसिएशन, बेल्ट एंड रोड जनरल चैंबर ऑफ कामर्स, हांगकांग मेनलैंड इंटरनेशनल, एशिया पैसिफिक टीवी स्टेशन और मकाओ पोस्ट जैसे संगठन संयुक्त रूप से कराते हैं। इस साल 13वें एशिया पैसिफिक ब्रांड सेरेमनी में 48 देशों के करीब 100 उद्यमियों को अलग अलग श्रेणी में अवार्ड दिया जा रहा है। कानपुर शहर की दोनों कंपनियां अथक मेहनत के बूते पर यहां तक पहुंची हैं।
कंपनी विभिन्न तरह की चाय बनाती है। कंपनी के निदेशक दिनेश चंद्र और रमेश चंद्र अग्रवाल हैं। कंपनी 1992 में स्थापित हुई थी। उधारी के एक लाख रुपये से कारोबार शुरू किया था। वर्तमान में 350 करोड़ रुपये का टर्नओवर है। 11 राज्यों में कंपनी के उत्पादों की आपूर्ति होती है। दादानगर और पनकी में फैक्ट्रियां, रनिया में गोदाम है। - मोहनी चाय
कंपनी इंडस्ट्रियल टेप बनाती है। इसका इस्तेमाल जूता, सीलिंग फैन, पंप आदि में होता है। कंपनी के निदेशक एसबी जखोटिया हैं। कंपनी 1990 में स्थापित हुई थी। मंधना और भवानीपुर में औद्योगिक इकाइयां हैं। 25 लाख से शुरू किया कारोबार 25 करोड़ तक पहुंचाया। बांग्लादेश, वियतनाम, कनाडा, चीन में निर्यात होता है। देश के सभी हिस्सों में इन उत्पादों की सप्लाई होती है। - ट्रिनिटी टेप