फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   these problems rising from pollution in summer, this is the right way to use inhaler

गर्मी में प्रदूषण से बढ़ रहे दमा के रोगी, ये है इनहेलर के इस्तेमाल का सही तरीका

Tue, 14 May 2019 06:11 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 May 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
these problems rising from pollution in summer, this is the right way to use inhaler
प्रतीकात्मक फोटो
जिन रोगियों को अस्थमा और सांस की एलर्जी नहीं है, उन्हें भी प्रदूषण के कारण गर्मी में अस्थमा के लक्षण उभर रहे हैं। वायरल और बैक्टीरिया के साथ दमा का भी लक्षण मिल रहा है। यह दिक्कत चार से 10 साल के बच्चों में अधिक पाई जा रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ बाल सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. राज तिलक ने बताया कि गर्मी में हवा में आद्रता नहीं होती। प्रदूषण के तत्व मौजूद रहते हैं। इनके प्रभाव से सांस फूलने लगती है। इससे आम रोगों के लक्षण भी गंभीर हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

कानपुर में भारतीय बालरोग अकादमी के सांस रोग अध्याय के संस्थापक अध्यक्ष और बालरोग अस्पताल के अस्थमा क्लीनिक प्रभारी डॉ. राज तिलक ने बताया कि प्रदूषण का प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर पड़ रहा है।

नवजात जैसे दुनिया में आता है, उसके शरीर के अंदर प्रदूषण फैलाने वाले 287 तत्व पहले ही मौजूद रहते हैं। हाईवे किनारे पांच किमी के दायरे में रहने वालों को अस्थमा का चार गुना अधिक खतरा रहता है। धूल कण और डीजल की गैस सबसे अधिक घातक होता है।

अकादमी के सैंपल सर्वे के मुताबिक मेट्रोपोलिटन शहरों में दमा की दिक्कत अधिक बढ़ रही है। सिजेरियन बच्चे को 18 फीसदी, जिनके घर की दीवारों में नमी होती है उन्हें आठ फीसदी, ऊपर का दूध पीने वाले बच्चों को 10 फीसदी अधिक दमा का खतरा रहता है।

इसके अलावा वायरल फीवर होने पर दमा के लक्षण और उभर आते हैं। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम होने से प्रदूषण के तत्वों का शरीर के अंदर दुष्प्रभाव बढ़ने लगता है। इसका दुष्प्रभाव शरीर के हर अंग पर आता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed