फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There will be a special back exam for students who failed during Corona period

खुशखबर: कोरोना काल में फेल हुए छात्रों को पास होने का मौका, होगी स्पेशल बैक परीक्षा

Thu, 21 Apr 2022 08:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Apr 2022 08:24 AM IST
सार

बीए, बीएससी व बीकॉम अंतिम वर्ष में फेल हुए करीब 20 हजार छात्र-छात्राओं के विश्वविद्यालय  स्पेशल बैक परीक्षा आयोजित करेगा। इसके लिए छात्र 25 अप्रैल तक शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
There will be a special back exam for students who failed during Corona period
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के द्वारा कोरोना काल में फेल होने वाले या बीच में ही पढ़ाई छोड़ देने वाले छात्रों को पास होने और पढ़ाई पूरी करने का एक और मौका दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय  प्रशासन ने बताया कि ऐसे करीब 20 हजार छात्रों के लिए विवि स्पेशल बैक परीक्षा कराने जा रहा है। बीए, बीएससी व बीकॉम के ऐसे छात्र-छात्राएं 25 अप्रैल तक शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

कोरोना के कारण विश्वविद्यालय ने प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों को प्रमोट कर दिया था, लेकिन जो छात्र लिखित परीक्षा में फेल हो गए थे, उन्हें पास नहीं किया गया। ये छात्र आगे के साल (द्वितीय व तृतीय वर्ष) में भी पास हो गए, लेकिन उन्हें पास की मार्कशीट नहीं मिली। इसके अलावा ऐसे कई छात्र हैं, जो प्रथम वर्ष में प्रमोट हुए थे लेकिन द्वितीय वर्ष में एक या दो पेपर में फेल होने से दोनों वर्षों में उन्हें अनुत्तीर्ण माना गया। 

विज्ञापन

ऐसे में विवि प्रशासन इन छात्रों को दोबारा मौका दे रहा है। इसके बाद प्रमोट और बैक-पेपर के हिसाब से दोबारा आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि कोविड काल में फेल होने और पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों की संख्या काफी अधिक है। विशेष परमिशन से इन छात्रों को पास होने का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed