{"_id":"65298c7ac363738ea70e8d76","slug":"there-was-silence-at-the-house-of-armorer-amresh-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-4109-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आर्मोरर अमरेश के घर पर पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आर्मोरर अमरेश के घर पर पसरा रहा सन्नाटा
Fri, 13 Oct 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। रामपुर के चर्चित कारतूस कांड में स्पेशल जज ईसी एक्ट की कोर्ट ने शुक्रवार को सीआरपीएफ के दो हवलदारों समेत 24 को 10-10 साल की सजाई सुनाई है। इसमें कानपुर देहात के शिवली कस्बे के देवनगर का रहने आर्मोरर अमरेश कुमार भी शामिल रहा। अमरेश को सजाए सुनाए जाने की जानकारी पर मोहल्ले में लोग घटना को लेकर चर्चाएं करते रहें। वहीं घर पर सन्नाटा पसरा रहा।
शिवली कस्बे के वार्ड नंबर-5 देवनगर के रहने वाले अमरेश कुमार का परिवार पिछले कई सालों से कल्यानपुर के केशव वाटिका में रह रहा है। पैतृक मकान में पिता होरीलाल व छोटे भाई उमेश परिवार के साथ रहते हैं। अमरेश के पिता एक कॉलेज से अवकाश प्राप्त कर्मचारी हैं। रामपुर के कारतूस कांड में गुरुवार को अमरेश को दोषी करार दिया गया था। मामले में शुक्रवार को सुनवाई के बाद उसे 10 साल की सजाई सुनाई गई। इसकी जानकारी मिली तो घर का माहौल गमगीन हो गया। परिवार के लोग किसी भी तरह की जानकारी देने से बचते रहे।