फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There was a dispute over connecting sewer line, stone pelting and firing on two sides, one dead and seven inju

कानपुर में खूनी संघर्ष: सीवर लाइन जोड़ने का था विवाद, दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, एक की मौत और सात घायल

Tue, 11 Jul 2023 10:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 11 Jul 2023 10:31 AM IST
सार

Kanpur Crime: घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के घर व घटना में इस्तेमाल दोनाली बंदूक को सील कर दिया। फोरेंसिक टीम ने खून के छीटों से लेकर बंदूक पर हमलावर के हाथ के निशान का मिलान करने के लिए फिंगरप्रिंट भी लिए। साथ ही पुलिस ने आसपास के रहने वालों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
There was a dispute over connecting sewer line, stone pelting and firing on two sides, one dead and seven inju
चकेरी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी में सोमवार सुबह सीवर पाइप लाइन डालने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने डबल बैरल बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। वहां से गुजर रहा एक ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग गोलीबारी की चपेट में आ गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया  गया, जहां ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन

घायलों के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। लोगों ने एसीपी से भी हाथापाई की। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पटेल नगर निवासी प्रदीप सोनी ने बताया कि वह अपने शौचालय की पाइप लाइन सड़क के चैंबर से जुड़वाना चाहते थे।
विज्ञापन

इसको लेकर लंबे समय से उनका पड़ोस में रहने वाले शिव सागर शुक्ला से विवाद चल रहा है। सोमवार को प्रदीप ने चैंबर में पाइप जोड़ने के लिए मोहल्ले में ही रहने वाले मिस्त्री मुजीबुर्रहमान को बुला लिया। प्रदीप ने बताया कि निर्माण शुरू होते ही पेशे से सिक्योरिटी गार्ड शिव सागर ने गाली गलौज कर विरोध शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिव सागर ने बंदूक से सभी पर झोंका फायर
उन्होंने सवाल किया तो शिव सागर और उसके परिवार के अन्य सदस्य पथराव करने लगे। इसी दौरान एक पत्थर प्रदीप के सर पर लग गया। प्रदीप के परिवार की ओर से भी पत्थर चलाए गए। जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक प्रदीप की ओर से ज्यादा लोगों के जुटने पर शिव सागर ने अपनी बंदूक से सभी पर फायर झोंकना शुरू कर दिया।

ई-रिक्शा चालक समेत तीन घायल
उसने एक के बाद एक कई राउंड फायर किए। इसी दौरान गली से गुजर रहे कच्ची बस्ती निवासी ई-रिक्शा चालक संदीप विश्वकर्मा (40), काम कर रहे अदम व घर के हाहर खड़ी निर्मला देवी घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।

घायलों को रेफर किया गया हैलट
साथ ही गोलीकांड व पथराव में घायल प्रदीप, अदम, मुजीबुर्रहमान, निर्मला देवी, पुष्पा, अनुराग और खुशबू को हैलट रेफर कर दिया। मृतक संदीप के पिता परमहंस विश्वकर्मा की तहरीर पर गोली चलाने वाले शिवसागर शुक्ला, पत्नी सरिता शुक्ला, बेटों अनुराग और अवनीश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप
अस्पताल पहुंचे घायलों के परिजन और मोहल्ले वालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सभी हमला करने वाले शिव सागर को खुद ही सबक सिखाने पर आमादा हो गए। पुलिस ने लोगों को रोकने का प्रयास किया, तो परिजनों ने एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव समेत अन्य पुलिस कर्मियों से हाथापाई भी की।

स्थानीय पार्षद की भूमिका पर सवाल
हंगामे की सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से लेकर हमले में घायल लोगों के परिजनों ने पुलिस और स्थानीय पार्षद की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। सभी का कहना है कि इस मामले में विवाद पिछले काफी समय से चल रहा था।

15 दिन पहले पुलिस ने नहीं की थी ठोस कार्रवाई
पंद्रह दिन पहले भी निर्माण का प्रयास हुआ, तो दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। चकेरी पुलिस से शिकायत हुई और दो पुलिस कांस्टेबल भी मौके पर पहुंचे लेकिन ठोस कार्रवाई की बजाय खानापूर्ति कर चले गए। शायद यही वजह थी कि इस बार विवाद हुआ, तो दोनों पक्षों ने पुलिस को बुलाने की बजाय मामला अपने हाथ में ले लिया।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, बंदूक जब्त
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के घर व घटना में इस्तेमाल दोनाली बंदूक को सील कर दिया। फोरेंसिक टीम ने खून के छीटों से लेकर बंदूक पर हमलावर के हाथ के निशान का मिलान करने के लिए फिंगरप्रिंट भी लिए। साथ ही पुलिस ने आसपास के रहने वालों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

मोहल्ला बना छावनी, भारी फोर्स तैनात
दो पक्षों के विवाद में एक निर्दोष व्यक्ति की मौत के बाद से मोहल्ले में भारी तनाव है। दोबारा किसी तरह का विवाद न हो इसलिए डीसीपी ने पटेलनगर में भारी फोर्स तैनात किया है। स्थानीय पुलिस के अलावा रिजर्व पुलिस बल भी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed