फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Theft report filed two months after the incident

Kanpur News: चोरी के दो माह बाद दर्ज की रिपोर्ट

Sat, 12 Jul 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Theft report filed two months after the incident
भरथना। नगला भूरे ( मुड़ेना) गांव दो माह पहले हुई चोरी के मामले में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो मई की रात चोर घर में घुसकर सामान उठा ले गए थे। अरविंद कुमार ने थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि दो मई की रात को वह घर के बरामदे में सो रहा था। पत्नी गांव में आयोजित शादी समारोह में गई थी।
विज्ञापन

रात करीब सवा एक बजे कमरे से आहट होने पर जब घर के अंदर गया तो सीढ़ियों का दरवाजा खुला था। चोर घर से सोने का हार, कान के झाले, चांदी की करधनी, तोड़ी समेट ले गए थे। पुलिस ने जेवरात वापस दिलाए जाने का आश्वासन देकर कार्रवाई न करने की बात कही। पीड़ित ने आगे बताया कि उन लोगो की बात मानकर उस समय कानूनी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

दो माह के बाद अब तक जेवरात वापस नहीं मिल मिलने पर पुलिस को दोबारा तहरीर दी है। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed