फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Theft in Siddha Peeth Maa Kalika Devi Temple and Bagiya Wale Hanuman Temple, police engaged in investigation

Kannauj: सिद्ध पीठ मां कालिका देवी मंदिर व बगिया वाले हनुमान मंदिर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 20 Jan 2025 12:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Jan 2025 12:02 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में सिद्ध पीठ मां कालिका देवी मंदिर तथा बगिया वाले हनुमान मंदिर में चोरी हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Theft in Siddha Peeth Maa Kalika Devi Temple and Bagiya Wale Hanuman Temple, police engaged in investigation
कन्नौज के दो मंदिरों में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्ध पीठ मां कालिका देवी मंदिर तथा बगिया वाले हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी मिलते ही सीओ कोतवाल मौके पर पहुंचे। रात में किसी समय नगर के प्रमुख मंदिर मां कालिका देवी तथा बगिया वाले हनुमान मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाकर हजारों की नकदी तथा जेवरात पार कर दिए।घटना से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीओ ओमकार नाथ शर्मा तथा कोतवाल अजय अवस्थी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। कन्नौज से आई फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई।
विज्ञापन




घटना के संबंध में मां कालिका देवी मंदिर के प्रबंधक देवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि चोरों ने गोलक तोड़ कर 60 हजार रुपए लगभग माता के छत्र आदि करीब आधा किलो चांदी, सवा चार तोला सोना, रेजगारी, साड़ी, पासबुक चेक सहित हजारों का सामान पार कर दिया। चोरों ने मां कालिका देवी की आंखे भी निकाल ली थीं जिसे पुलिस ने तुरंत ही लगवा दी। बाबा बगिया के महंत मदनलाल ने बताया कि चोरों ने मंदिर के अंदर वाली गोलक तोड़ कर उसमें रखे लगभग ढाई लाख रुपया पार कर दिए। उन्होंने बताया कि लगभग तीन माह से गोलक नहीं खोली गई। मुझे सुबह पूजा करने आए लोगों ने जानकारी दी तो मैंने देखा मंदिर में गोलक टूटी पड़ी थी। रेजगारी बिखरी थी तथा खेतों में रुपए बिखरे पड़े थे। मदन लाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


चोरों को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई
सीओ ओमकार नाथ शर्मा ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए तीन टीमें पुलिस की लगाई गई हैं। मंदिरों के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। शीघ्र ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed