फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Theft from the lawyer's house in fatehpur

बेखौफ अपराधीः सीओ सिटी दफ्तर के पास चोरी, वकील के घर से चोर समेट ले गए लाखों का माल

Fri, 02 Nov 2018 07:04 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 02 Nov 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
Theft from the lawyer's house in fatehpur
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में बेखौफ चोरों ने वकील के घर का ताला तोड़ डाला। सोने, चांदी के जेवर व नकदी समेत लाखों का माल समेट ले गए। चोरी सीओ सिटी दफ्तर के पास हुई। सूचना पर छानबीन को पहुंची। एफआईआर न दर्ज किए जाने पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।  
विज्ञापन


शहर के सीओ सिटी कार्यालय के पास प्रेमदास एडवोकेट का घर है। वह पत्नी सुमनलता के साथ बुधवार को उन्हें दवा दिलाने गए थे। इलाज के बाद शाम हो जाने पर जयराम नगर में भाई के घर रुक गए। उन्हें गुरुवार को घर के मेन गेट का ताला टूटा होने की सूचना इलाकाई लोगों ने दी। घर में तीन कमरों का ताला टूटा था। सारे बक्से, अटैची, अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। घटना देखकर उनके होश उड़ गए। 100 नंबर में पीड़ित वकील ने सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस छानबीन के बाद वापस लौट गई। उन्होंने गुरुवार शाम कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के टरकाने पर एसपी से शुक्रवार को मिले और शिकायत की। वकील ने बताया कि चोरी में 25 हजार रुपये, चांदी की करधनी, लच्छी, छैलचूड़ी, पायल, हाफपेटी, दो जोड़ी तोड़िया, चांदी की मीना, सोने का कंगन, एक कील, मंगलसूत्र, सोने की नथुनी, सोने की पोंगी, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झुमका चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी के जेवर कुल ढाई किलो वजन के हैं। सोने के जेवर करीब साढ़े तीन तोला हैं। इस तरह से करीब साढ़े तीन लाख माल चोर उड़ा ले गए हैं। कोतवाल विनोद कुमार सिंह का कहना है कि छानबीन चल रही है। मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed