फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The young man had committed suicide, niece said he was troubled by interrogation of crime branch

Kanpur: युवक ने फंदे से लटककर दी थी जान, भांजी बोली- क्राइम ब्रांच की पूछताछ से थे परेशान, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 01 Oct 2024 12:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 01 Oct 2024 12:40 PM IST
सार

Kanpur News: नजूल की जमीन पर कब्जे के प्रयास के आरोपी अवनीश के साथ मृतक की फोटो वायरल हुई थी वायरल। उसी फोटो की शिनाख्त करने के लिए क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही थी।

विज्ञापन
The young man had committed suicide, niece said he was troubled by interrogation of crime branch
kanpur suicide case - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में रावतपुर के कच्ची मढ़ैया बस्ती निवासी युवक महेंद्र गौतम (32) ने सोमवार फंदे से लटक कर जान दे दी। महेंद्र की भांजी कोमल का आरोप है कि एक फोटो में लोगों की शिनाख्त करने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम उन्हें बार-बार बुला रही थी। हालांकि पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फंदा लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। महेंद्र गौतम वर्तमान में एक विज्ञापन कंपनी में नौकरी करने के साथ ही साइबर कैफे में भी यह पार्ट टाइम काम करता था। इससे पहले कुछ समय तक मीडिया से भी जुड़ा रहा है। भांजी कोमल गौतम ने बताया कि बीती तीन अगस्त को उनके मामा महेंद्र की फोटो नजूल की जमीन पर कब्जे के आरोपी अवनीश दीक्षित के साथ वायरल हुई थी।
विज्ञापन

फोटो में अवनीश व उसके कुछ और साथी हाथों में असलहा लिए दिखाई दे रहे थे। कोमल ने बताया कि इस फोटो के वायरल होने के बाद से क्राइम ब्रांच ने उनके मामा को कॉल कर दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था। रविवार सुबह दस बजे भी क्राइम ब्रांच ने मामा को बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो डॉक्टरों के पैनल से कराया गया था पोस्टमार्टम
वह शाम को चार बजे घर वापस लौटे। इस दौरान वह काफी गुमसुम थे। सोमवार सुबह मामा ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। कोमल ने क्राइम ब्रांच पर लगातार बुलाए जाने का आरोप लगाते हुए रावतपुर थाने में तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल से कराया गया था।

एक माह पहले भी मामा ने डाई पी थी
भांजी कोमल के मुताबिक सोमवार को भी क्राइम ब्रांच ने मामा को बुलाया था। एक माह पूर्व भी जब क्राइम ब्रांच ने बुलाया था तो मामा ने डाई पी ली थी मगर परिजनों ने उन्हें बचा लिया था।

व्यस्तता के चलते रविवार को नहीं दर्ज हुए थे बयान
एडीसीपी क्राइम मनीष सोनकर ने बताया कि व्यस्तता के चलते रविवार को महेंद्र से पूछताछ नहीं हो सकी थी। लिहाजा महेंद्र से कहा भी था कि अब खुद आने की जरूरत नहीं है, जब बुलाया जाए तब आना। सिर्फ एक फोटो सत्यापित करानी है। इसके बाद महेंद्र निकल गया था।

सुसाइड नोट की जांच कराई जाएगी। परिजनों के आरोपों की राजपत्रित अधिकारी से जांच कराई जाएगी। जो सच्चाई सामने आएगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  -हरीश चंदर, एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed