{"_id":"62dd5b58e32ab058df06211c","slug":"the-woman-along-with-her-husband-beat-up-her-sister-in-hamirpur-threatened-her-by-showing-illegal-firearms","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: महिला ने पति के साथ मिलकर बहन को पीटा, अवैध तमंचा दिखाकर धमकाया, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: महिला ने पति के साथ मिलकर बहन को पीटा, अवैध तमंचा दिखाकर धमकाया, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 24 Jul 2022 08:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 24 Jul 2022 08:22 PM IST
सार
राठ कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला तमंचे के बल पर एक अन्य महिला को धमकाते दिख रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस में तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस के द्वारा घटना की जांच पड़ताल कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
हाथ में तमंचा लिए महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के चरखारी रोड सिकंदरपुरा इलाके की निवासी एक दबंग महिला का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दबंग महिला अवैध देसी तमंचे को लिए हुए घूमती हुई नजर आ रही है। वहीं, तमंचा धारी महिला की छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन व उसके पति पर अवैध तमंचे के बल पर मारपीट कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
राठ कस्बा क्षेत्र के चरखारी रोड सिकंदरपुरा इलाके की निवासी महिला बबलेश पत्नी रविंद्र सिंह ने आज रात कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी बड़ी बहन शकुंतला दबंग प्रवृत्ति की महिला है। जो कि अपने पास अवैध देसी तमंचे को रखे हुए हैं। जमीन के विवाद को लेकर आए दिन उसे अवैध तमंचा का डर दिखाकर उसे प्रताड़ित करती है।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसकी बड़ी बहन शकुंतला और उसके पति भरत कुमार ने आज जमीनी विवाद को लेकर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। जब उसके पति रविंद्र सिंह उसे बचाने के लिए आए, तो उक्त दोनों ने उसके पति रविंद्र सिंह के साथ भी जमकर मारपीट कर दी। दबंगों के द्वारा की गई मारपीट से उन्हें गंभीर चोटे आई हैं।
विज्ञापन
वहीं महिला ने बताया कि की बड़ी बहन शकुंतला के दो तमंचे का वीडियो भी उसके पास है, जो कि आए दिन अवैध तमंचे को अपने हाथों में लेकर घूमती रहती है। पीड़ित महिला ने राठ कोतवाली में मामले की तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस के द्वारा घटना की जांच पड़ताल कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।