फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   the traffic in charge threw the goods of the shopkeepers in Hamirpur

पुलिसकर्मी की “सिंघम गिरी”: यातायात प्रभारी ने दुकानदारों का फेंका सामान, अधिकारी मामले से झाड़ रहे हैं पल्ला

Tue, 01 Nov 2022 11:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 01 Nov 2022 11:11 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यातायात माह की शुरूआत होते ही यातायात प्रभारी के सिंघम गिरी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रभारी संजय मिश्रा पटरी दुकानदारों का सामान उठाकर फेंकते और गालीगलौज करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
the traffic in charge threw the goods of the shopkeepers in Hamirpur
दुकानदारों का सामान फेंकते यातायात प्रभारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में यातायात माह की शुरुआत होते ही पुलिस की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। पहले ही दिन मंगलवार की शाम यातायात प्रभारी संजय मिश्रा पटरी के दुकानदारों पर रौब दिखा रहे हैं। पटरी दुकानदारों का सामान उठाकर फेंकने और गालीगलौज करते हुए मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

विज्ञापन

इस वायरल वीडियो में दरोगा गरीब दुकानदारों का सामान फेंकते और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो में दरोगा गरीब दुकानदारों को परेशान कर रहे हैं। घटना एसपी कार्यालय के बाहर की है। अमर उजाला संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी संजय मिश्र का कहना है कि वीडियो पुराना है। सड़क पर दुकान किए हैं, जिसे हटवा रहे थे। वहीं सीओ यातायात आशीष यादव कहना है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है उसका संज्ञान लिया है। यातायात प्रभारी से लिखित जवाब मांगा गया है। संतोष जनक जवाब न मिलने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed