फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The time has come to hit the government which stifles development: Dimple

विकास को ठोकने वाली सरकार को ठोकने का समय अब आ गया: डिंपल

Thu, 05 Aug 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The time has come to hit the government which stifles development: Dimple
साइकिल यात्रा को सपा का झंडा दिखाकर रवाना करतीं पूर्व सांसद डिंपल यादव। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और जिले की पूर्व सांसद डिंपल यादव ने गुरुवार को तिर्वा रोड पार्टी कार्यालय से साइकिल यात्रा को पार्टी का झंडा दिखाया। समाजवादी रथ पर सवार पूर्व सांसद ने भाजपा पर खुलकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल छिपाने का कार्य कर रही है। सपा विकास के दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। बहुमत भी पाएगी। वैसे भी विकास को ठोकने वाली सरकार को ठोकने का समय अब आ गया है। उन्होंने सपाइयों को सपा के पक्ष में संकल्प दिलवाया। कहा कि कन्नौज को समाजवादी कभी नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद डिंपल यादव शहर के पार्टी कार्यालय में सुबह 11 बजे समाजवादी रथ से पहुंचीं। पंडित जनेश्वर मिश्र के चित्र पर फूल चढ़ाने के बाद आयोजन की शुरुआत हुई। सपाइयों का हुजूम यहां पहले से मौजूद था। समाजवादी रथ से चुनावी बिगुल फूंकते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आप लोगों को डराने, धमकाने, दबाने का काम कर रही है। आज बच्चियां घर से निकलने में डरती हैं। उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। भाजपा को महंगाई और महिलाओं की परवाह नहीं है। सरकार कारनामे छिपाने का कार्य कर रही है। कोविड काल की नाकामी जगजाहिर है। ऐसी नाकाम और निकम्मी सरकार को हटा देना चाहिए। इसके लिए सभी को आगे आना होगा। एकजुट होना होगा। कन्नौज को समाजवादी कभी नहीं छोड़ेंगे। साइकिल यात्रा के साथ करीब दो सौ मीटर चलने के बाद पूर्व सांसद दोबारा पार्टी कार्यालय आईं। यहां मीडिया से बात की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विकास ही मुद्दा रहेगा। समाजवादी पार्टी विकास के सहारे चुनाव लड़ेगी। समाजवादी का काम किसी को जाति व धर्म में फंसा कर दोहन करना नहीं है। प्रत्याशियों की घोषणा के बारे में कहा कि अभी इसमें काफी समय है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्तर से निर्णय लिए जाएंगे। कन्नौज में तमाम अधूरे कार्य पड़े होने के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि कोई भी आये, उन्हें जनता चुनती है। अधूरे सारे कार्य जनता के हैं। जनता का पैसा है। ऐसे में जनता का काम होना चाहिए। जनता के काम को रोकने वाली सरकारें निकम्मी होती हैं। ऐसी सरकारों को हटाने के लिए समाजवादी अपने घरों से बाहर निकल चुके हैं। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री रुक्मिणी निषाद, सदर विधायक अनिल दोहरे, जिलाध्यक्ष कलीम खान, गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed