{"_id":"67e851619e15bedf1e031b6c","slug":"the-thieves-ate-chhena-drank-cold-drink-and-stole-the-cash-kanpur-news-c-362-1-ka11002-121323-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चोरों ने छेना खाया, कोल्डड्रिंक पी और नकदी चुरा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चोरों ने छेना खाया, कोल्डड्रिंक पी और नकदी चुरा ले गए
विज्ञापन
चोरी के बाद कटे-फटे नोट छोड़ गए चोर।
- फोटो : संवाद
कानपुर। बर्रा थानाक्षेत्र के दामोदरनगर में चोरों ने मिठाई की दुकान समेत चार दुकानों के ताले तोड़ कर चोरी की वारदाता को अंजाम दिया। मिठाई की दुकान में घुसे चोरों ने घूम-घूमकर वहां रखी ट्रे से छेने उठाकर खाए। फ्रिज से निकालकर कोल्डड्रिंक पी और फिर नकदी पार कर भाग निकले। दुकानदार सुबह पहुंचे तो तोले टूटे देखकर घटना की जानकारी हुई।
अर्रा निवासी संदीप व भाई प्रदीप मिश्र की दामोदरनगर में दूध डेयरी व स्वीट हाउस है। संदीप के अनुसार शनिवार सुबह दुकान के पास रहने वाले लोगों ने फोन कर शटर उठा होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे तो शटर के ताले टूटे मिले। अंदर मिठाई की ट्रे अस्त व्यस्त थीं। गुल्लक में रखे करीब छह हजार रुपये गायब थे।
वहीं, 50 मीटर दूर हरदेवनगर निवासी संतोष कटियार की मार्केट में भी चोरों ने धावा बोला। वहां प्रशांत उर्फ नितिन पांडेय के अंडे के गोदाम के शटर का ताला तोड़कर नकदी पार की। जरौली फेज दो निवासी उमेश शास्त्री के ज्योतिष कार्यालय का ताला तोड़कर चांदी के सिक्के ले गए।
विज्ञापन
संतोष की बहू निधि की सिलाई की दुकान का भी ताला तोड़ा। वहां से कुछ कपड़े भी साथ ले गए। देर रात तीन बजे संतोष का राजस्थान में तैनात वायुसेना कर्मी बेटा सुबोध छुट्टी पर घर आया था। ताले टूटे देख परिजनों को सूचना दी। बर्रा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के कैमरे खंगाले जा रहे हैं।