{"_id":"5dd0211b8ebc3e54853d39e2","slug":"the-thief-left-a-letter-in-the-school-said-give-me-three-thousand-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में चिट्ठी छोड़ गया चोर, कहा तीन हजार रुपये दो तो नहीं होगी चोरी, पर्चियों में लिखी ये खास बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में चिट्ठी छोड़ गया चोर, कहा तीन हजार रुपये दो तो नहीं होगी चोरी, पर्चियों में लिखी ये खास बात
Sat, 16 Nov 2019 10:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 16 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बांसा में प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार रात चौथी बार चोरी हो गई। खास बात यह है कि इस बार चोर ने अलग-अलग पर्चियों पर अपना संदेश भी स्कूल में छोड़ दिया। पर्चियों के मुताबिक चोर को तीन हजार रुपये की जरूरत है।
तीन हजार रुपये मिलने के बाद कुछ नहीं होगा। यह भी लिखा है कि चोरी करना अच्छा नहीं लगता, लेकिन अगर तीन हजार रुपये नहीं मिले तो पता नहीं कितना नुकसान हो जाए। विद्यालय के शिक्षामित्र ने पूरी घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

प्राथमिक स्कूल बांसा में विद्यालय खोलने के लिए शनिवार सुबह पहुंचे शिक्षामित्र शैलेंद्र कुमार को ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो क्रिकेट खेलने वाला बैट और चटाई गायब थी। इसी दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षक भी आ गए।
विद्यालय में रखी एक मेज पर कागज की अलग-अलग पर्चियां लिखीं मिलीं। इन पर्चियों में लिखा है कि उसे तीन हजार रुपये की जरूरत है। चोरी नहीं करना चाहता है और चोरी करना अच्छा भी नहीं लगता है। उसने एक पर्ची में यह भी लिखा है कि रुपये नहीं मिले तो स्कूल में नुकसान होता रहेगा।
चोरी की यह पर्चियां पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। शिक्षामित्र और अध्यापकों के मुताबिक विद्यालय में चोरी की यह चौथी घटना है और इसे अराजकतत्वों का काम माना जा रहा है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।