{"_id":"67e30fc3d0bccef01d03d48c","slug":"the-tenant-of-bjp-leader-rented-out-the-shop-to-someone-else-with-the-help-of-fake-documents-kanpur-news-c-12-1-knp1054-1049762-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किराएदार ने फर्जी दस्तावेज के सहारे दूसरे को किराए पर दे दी दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किराएदार ने फर्जी दस्तावेज के सहारे दूसरे को किराए पर दे दी दुकान
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी में भाजपा नेत्री ने अपने किराएदार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। जाजमऊ के वाजिदपुर निवासी किरन निषाद भाजपा के मतस्य प्रकोष्ठ की प्रदेश सह संयोजक हैं।
किरन के अनुसार पारिवारिक बंटवारा होने के बाद उनके पति प्रशांत कुमार के लाल बंगला स्थित विशम्भर नाथ मार्केट में कुछ दुकानें उनके हिस्से में आई थीं। दुकान संख्या 54 को उन्होंने अरविंद पांडेय को किराये पर दिया था।
आरोप है कि अरविंद ने बिना किसी मालिकाना अधिकार के उस दुकान को धर्मेन्द्र प्रजापति नाम के व्यक्ति को दस लाख रुपये पगड़ी लेकर फर्जी दस्तावेज बनाकर किराये पर दे दी। साथ ही बीस हजार रुपये प्रतिमाह किराया भी वसूलाने लगे।
विज्ञापन
जानकारी के बाद जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी उन्हें काॅल कर धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।