{"_id":"5d8dca7c8ebc3e01816728fa","slug":"the-son-of-the-inspector-drove-the-wife-out-of-the-house-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के बेटे ने दहेज के लिए पत्नी को पीटकर घर से निकाला, शादी के बाद से हर रोज करते है प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के बेटे ने दहेज के लिए पत्नी को पीटकर घर से निकाला, शादी के बाद से हर रोज करते है प्रताड़ित
Fri, 27 Sep 2019 02:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
कानपुर में शंकर विहार कॉलोनी अलीगढ़ निवासी युवती ने आईआईटी सोसायटी, माधवपुरम निवासी दरोगा के बेटे पर शादी के तीन माह बाद ही पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। युवती मां के साथ गुरुवार सुबह ससुराल पहुंची तो पति और ससुरालियों ने दोबारा अभद्रता करके मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने पति और ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। युवती ने बताया कि आगरा में फैशन डिजाइनिंग करते वक्त दरोगा के बेटे से उसकी दोस्ती हुई थी। आठ मार्च को परिजनों की सहमति से शादी हो गई। आरोप है कि शादी में लाखों रुपये दहेज देने के बाद भी प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन
शादी के तीन माह बाद ही घर से निकाल दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर लेकर मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेजा है। समझौता नहीं होगा तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन