फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The soldier committed suicide when the lover's marriage was fixed

प्रेमी की शादी तय होने पर सिपाही ने की थी आत्महत्या

Tue, 27 Jul 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
The soldier committed suicide when the lover's marriage was fixed
कानपुर देहात। मंगलपुर थाने में तैनात महिला कांस्टेबल की आत्महत्या की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा ली है। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि शनिवार रात महिला सिपाही को उसके प्रेमी ने अपनी शादी तय होने की खबर दी थी। इस पर दोनों में काफी देर तक कहासुनी हुई। इसके बाद देर रात उसने कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के शोरम गांव निवासी साक्षी बालियान (23) मंगलपुर थाने में बतौर कांस्टेबल करीब दो साल से तैनात थी। साक्षी ने शनिवार रात थाने के पास नरेंद्र सिंह के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह वहां किराए पर साथी कांस्टेबल सलोनी के साथ रहती थी। घटना की वजह जानने के लिए पुलिस ने साक्षी का मोबाइल कब्जे में लिया था।
विज्ञापन

पुलिस की छानबीन में सामने आया कि साक्षी अपने बचपन के दोस्त से शादी करना चाहती थी। वह साक्षी के पड़ोस के गांव का रहने वाला है और साथ में दोनों ने पढ़ाई की थी। इसके बाद दोनों पुलिस में भर्ती हो गए। शनिवार को ड्यूटी से आने के बाद साक्षी को उसके प्रेमी ने उसकी शादी कहीं और तय होने की बात बताई। इस पर दोनों में काफी देर कहासुनी हुई। इससे दुखी साक्षी ने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षी व प्रेमी का एक गोत्र होने से नहीं हो पा रही थी शादी
साक्षी और उसके प्रेमी का गोत्र एक होने से दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों के परिजन भी इसी कारण शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद भी साक्षी को उम्मीद थी कि उसका प्रेमी उसी से शादी करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शनिवार को जब युवक की शादी तय होने की जानकारी उसे मिली तो उसने आत्महत्या कर ली। वहीं साक्षी की शादी के लिए जब भी उसके परिजनों ने बात की तो वह हर बार टालती रही।
प्रेमी को जानकारी देने में पुलिस ने बरती सावधानी
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के पुलिस अफसरों ने पूरी सतर्कता बरती। साक्षी के प्रेमी ने रात में 11:30 बजे फोन कटने के बाद लगातार कई बार फिर फोन किया, लेकिन कॉल उठाया नहीं गया। सुबह होते ही वह फिर से फोन करने लगा। एसपी व एएसपी की मौजूदगी में भी कई बार साक्षी के मोबाइल पर काल आई।
इस पर उसे घटना की सही जानकारी नहीं दी गई ताकि वह भी जल्दबाजी में कोई कदम न उठा ले। अफसरों ने मुरादाबाद में उसके तैनाती स्थल में संपर्क करके वहां के जिम्मेदार अफसरों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद जब वह साथी पुलिस कर्मियों की निगरानी में आ गया तब उसे घटना बताई गई। इसके बाद लगातार उसकी निगरानी करने के लिए कहा गया।
साथी पुलिस कर्मियों ने जताया शोक
झींझक (कानपुर देहात)। मंगलपुर थाने में तैनात महिला कांस्टेबल साक्षी बालियान की मौत से दुखी उसके साथियों ने सोमवार को थाने में श्रद्धांजलि सभा की। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि कोई भी तनाव होने पर साथियों से जरूर साझा करें। इससे तनाव कम हो जाता है। कहा कि आत्महत्या समस्या का समाधान नहीं है।
उन्होंने कहा बहादुर कांस्टेबल होने के बाद भी साक्षी ने ऐसा कदम उठा लिया, ये बेेहद दुखद है। थाना प्रभारी समेत सभी पुलिस कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण का उसकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर एसआई आंनद शर्मा, रणजीत सिंह, संजीव कुमार के अलावा कांस्टेबिल मोहित रावत, पुष्पेंद्र कुमार, हरिदयाल, योगेश कुमार, विनोद आदि मौजूद रहे। (संवाद)

महिला कांस्टेबिल की दोस्ती मुजफ्फरनगर के ही एक युवक से थी। वह भी पुलिस में सिपाही है और मुरादाबाद में तैनात है। मृतका उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन उसकी शादी शनिवार को कहीं और तय हो गई। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। आखिरी काल में उसी से बात हुई है।
- घनश्याम चौरसिया, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed