{"_id":"574750ef4f1c1b7562691f9b","slug":"the-server-then-ill-commercial","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्यकर का सर्वर फिर गड़बड़ाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्यकर का सर्वर फिर गड़बड़ाया
AMARUJALA BEARO
Updated Fri, 27 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
टैक्स
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। वाणिज्यकर विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट (कॉमटैक्स डॉट यूपी डॉट इन) का सर्वर गुरुवार को फिर गड़बड़ा गया। रुक रुककर कनेक्टिविटी होने से ऑनलाइन काम नहीं हो सका। इससे शहर के हजारों व्यापारी और वाणिज्यकर से संबंधित वकील परेशान रहे।
वाणिज्यकर विभाग में ऑनलाइन कामकाज सर्वर कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी नेशनल इंफार्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को सौंपी गई है। इसका मुख्यालय लखनऊ में है लेकिन कानपुर में एक आपरेटर बैठाया गया है। सर्वर खराब होने की वजह से कानपुर जोन से जुड़े 50 से अधिक अधिकारियों के कार्यालयों में काम नहीं हो सका। व्यापारी फोन करके सर्वर चालू होने की जानकारी लेते रहे। वाणिज्यकर कार्यालय के सर्वर रूम के इंचार्ज ओपी मौर्या ने बताया कि सर्वर ठीक है लेकिन स्पीड कम है इसलिए काम ठीक तरीके से नहीं हो पा रहा है। लखनऊ मुख्यालय सूचना पहुंचा दी गई है
रसूलाबाद में 65 लाख का गल्ला सीज
कानपुर (ब्यूरो)। वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी टीम और सचल दल इकाई ने रसूलाबाद स्थित एक गोदाम में छापा मारकर बिना प्रपत्रों के 65 लाख रुपये का गेहूं और सरसों पकड़ा है। गोदाम में 6200 बोरा गेहूं और 290 बोरी सरसों भरा था। जांच के दौरान गोदाम मालिक खरीद से संबंधी कागज नहीं दिखा सका। इस पर अधिकारियों ने माल को सीज कर दिया। जाइंट कमिश्नर (एसआईबी) एएन यादव के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर आरपी जौहरी दल बल के साथ गोदाम पहुंचे थे। यहां गेहूं और सरसों का भंडार था। पता चला कि गेहूं कई फ्लोर मिलों को और सरसों तेल कारोबारियों को सप्लाई किया जाता है। अधिकारियों ने गोदाम में रखे खाद्यान की खरीद से संबंधित कागज मांगे तो मालिक नहीं दिखा सका। इस पर अधिकारियों ने गोदाम में रखे माल को कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया। सचल दल ने गोदाम मालिक को पेनाल्टी भरने या प्रपत्र प्रस्तुत करने का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
सेंट्रल स्टेशन पर होजरी आइटम पकड़े
कानपुर (ब्यूरो)। सचल दल इकाई के असिस्टेंट कमिश्नर चंद्रशेखर सिंह ने गुुरुवार को रेलवे स्टेशन पर बिना प्रपत्रों के होजरी आइटम पकड़े। पूरा माल दिल्ली से कानपुर रेलवे के जरिए टैक्स चोरी करके लाया जा रहा था। पकड़े गए माल की कीमत पौने दो लाख रुपये आंकी गई। इस पर एक लाख पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। उधर, भोगनीपुर सचल दल इकाई के असिस्टेंट कमिश्नर वीके पांडेय ने हाइवे पर चेकिंग के दौरान परचून के सामान से लदी गाड़ी पकड़ी। परचून के सामान की आड़ में बिना प्रपत्रों के कपड़ा लदा था। जांच के दौरान कपड़े की कीमत साढ़े चार लाख रुपये आंकी गई। ट्रांसपोर्टर ने एक लाख 85 हजार रुपये पेनाल्टी जमा कर माल छुड़ाया।